New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

Archive

फर्टीगेशन (Fertigation)

Important Terminology 05-Mar-2021

फर्टिगेशन शब्द फर्टिलाइजर और इर्रिगेशन से मिलकर बना है। यह खेतों में उर्वरक डालने की सर्वोत्तम तथा अत्याधुनिक विधि है। इस विधि में ड्रिप सिंचाई द्वारा जल के साथ-साथ उर्वरकों को भी पौधों तक पहुँचाया जाता है। इससे पौधों को आवश्यकतानुसार पोषक तत्व मिल जाते हैं और उर्वरकों का अपव्यय भी नहीं होता है।

क्यों उपेक्षित है नगरपालिका बजट

News Articles 05-Mar-2021

प्रत्येक वर्ष बजट सत्र के दौरान केंद्रीय बजट के साथ-साथ देश भर की 4,500 से अधिक नगरपालिकाएँ भी अपना बजट प्रस्तुत करती हैं। किंतु, केंद्र तथा राज्यों के बजट के विपरीत नगरपालिका बजट पर मीडिया द्वारा अपेक्षित ध्यान या कवरेज नहीं दिया जाता है।

प्रवासी श्रमिकों के लिये बेहतर नीतियों की आवश्यकता

News Articles 05-Mar-2021

श्रम और रोज़गार मंत्रालय के अनुरोध पर नीति आयोग ने, अनौपचारिक क्षेत्र के श्रमिकों तथा प्रवासी मज़दूरों के लिये एक छत्रक नीति (umbrella policy) का मसौदा तैयार किया है।

बाओ-धान (Bao-Dhaan)

PT Cards 05-Mar-2021

लौह अंश की प्रचुरता वाला ‘बाओ-धान’ असम की ब्रह्मपुत्र घाटी में रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग के बिना उगाया जाता है। यह असमिया भोजन का एक अभिन्न हिस्सा है।

Current Affairs Quiz 23
  • 05-Mar-2021
  • 5 Questions
  • 5 Minutes
Current Affairs Quiz 267
  • 05-Mar-2021
  • 5 Questions
  • 5 Minutes

आप एक ज़िले में ज़िलाधिकारी के पद पर  हैं। आपका ज़िला राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में आता है। आपको सरकार से निर्देश प्राप्त हुआ है कि बाढ़ आने से पूर्व ही ज़िला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियाँ कर ली जाएँ। इसके लिये आप विभिन्न आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निविदा जारी करते हैं। इस क्रम में, आपको सूचना प्राप्त होती है कि आपके कार्यालय का एक तदर्थ कर्मचारी, जिसे आपने निविदा जारी करने की प्रक्रिया में सम्मिलित किया था, उसने निविदा से संबंधित कुछ गोपनीय सूचनाएँ रिश्वत लेकर निविदा प्रक्रिया में भाग लेने वाले एक एजेंट को दे दी हैं।
जब आप उस कर्मचारी को बुलाकर पूछताछ करते हैं तथा इस मामले को पुलिस को सौंपने का भय दिखाते हैं तो वह अपना अपराध स्वीकार कर लेता है। वह बताता है कि उसने ऐसा अपनी बेटी के इलाज के लिये किया है, जो एक गंभीर बीमारी से पीड़ित है। वह अपने परिवार में एकमात्र कमाने वाला सदस्य है। यदि आपके द्वारा उस पर कोई कानूनी कार्रवाई की जाती है तो उसके परिवार की स्थिति दयनीय हो सकती है।
इस स्थिति में आपके पास निम्नलिखित विकल्प है -
1. आप निविदा प्रक्रिया को निरस्त करके उस कर्मचारी पर कानूनी कार्रवाई करेंगे।
2. बाढ़ की परिस्थिति को देखते हुए निविदा प्रक्रिया को निरस्त नहीं करेंगे और उस कर्मचारी को चेतावनी देकर छोड़ देंगे।
आप उपर्युक्त विकल्पों में से किसका चयन करेंगे? अपने द्वारा अपनाए जाने वाले विकल्प के पक्ष में तर्क प्रस्तुत करें।

05-Mar-2021 | GS Paper - 4



« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR