Current Affairs 09-Jun-2026
भारत के नवीनतम राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-6) के प्रारंभिक निष्कर्षों ने देश में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, संस्थागत प्रसव, पोषण और डिजिटल सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति का संकेत दिया है। हालांकि, इस सर्वेक्षण की तथ्य-पत्रिका (फैक्ट शीट) में कई महत्वपूर्ण संकेतकों को हटाए जाने से नीति विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं के बीच गंभीर सवाल भी खड़े हुए हैं।
Current Affairs 09-Jun-2026
हाल ही में दक्षिण रेलवे नेटवर्क पर रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने और क्षमता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भारतीय रेल ने दक्षिण रेलवे के 10.65 किलोमीटर लंबे मारारिकुल्लम–आलप्पुष़ा रेल सेक्शन के दोहरीकरण को लगभग ₹220 करोड़ की लागत से मंजूरी प्रदान की है।
Current Affairs 09-Jun-2026
किसी भी राष्ट्र की प्रगति का वास्तविक आकलन केवल उसकी आर्थिक विकास दर से नहीं, बल्कि इस बात से किया जाता है कि विकास का लाभ समाज के सबसे कमजोर और वंचित वर्ग तक कितना पहुँचा है। भारत ने पिछले एक दशक में इसी सिद्धांत को केंद्र में रखकर विकास की नई यात्रा तय की है। "अंत्योदय से सर्वोदय" की अवधारणा के तहत सरकार ने ऐसी नीतियों और योजनाओं को प्राथमिकता दी, जिनका उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक बुनियादी सुविधाएं, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक अवसर पहुँचाना रहा है। जल, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, डिजिटल कनेक्टिविटी और वित्तीय समावेशन जैसे क्षेत्रों में हुए व्यापक सुधारों ने भारत के विकास मॉडल को अधिक समावेशी और जन-केंद्रित बनाया है।
Current Affairs 09-Jun-2026
हाल ही में केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य) के संचालन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भव्य पोर्टल का शुभारंभ किया।
Important Terminology 09-Jun-2026
टेक्नोसिग्नेचर ब्रह्मांड में किसी उन्नत या तकनीकी रूप से विकसित अलौकिक सभ्यता की उपस्थिति के वैज्ञानिक प्रमाण या संकेतों को कहते हैं। इसके तहत अंतरिक्ष में खोजी जाने वाली रेडियो तरंगें, लेज़र सिग्नल, बड़े कृत्रिम ढांचे (जैसे डायसन स्फेयर) या किसी ग्रह के वायुमंडल में मौजूद औद्योगिक प्रदूषण शामिल हैं। यह वैज्ञानिकों को यह जानने में मदद करता है कि क्या ब्रह्मांड में हमारे अलावा भी कोई तकनीकी सभ्यता मौजूद है।
Current Affairs 09-Jun-2026
हाल ही में ई-जाग्रति (e-Jagriti) प्लेटफॉर्म को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार (NAeG) 2026 में रजत पुरस्कार (Silver Award) प्रदान किया गया। वस्तुतः यह सम्मान डिजिटल शासन और उपभोक्ता शिकायत निवारण प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने में इसके योगदान को मान्यता देता है।
Youtube Videos 09-Jun-2026
Our support team will be happy to assist you!