New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

शुक्रयान-1

प्रारंभिक परीक्षा – शुक्रयान-1
मुख्य परीक्षा : सामान्य अध्ययन प्रश्नप्रत्र 3 – विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में भारतीयों की उपलब्धियाँ, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी

सन्दर्भ

  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अनुसार शुक्रयान-1 के लिए अभी तक भारत सरकार से मंजूरी नहीं मिली है जिसके परिणामस्वरूप इस मिशन को 2031 तक के लिए स्थगित किया जा सकता है।

शुक्रयान-1

shukrayan

  • इसे वीनस मिशन भी कहा जाता है।
  • शुक्रयान-1 मिशन एक ऑर्बिटर मिशन होगा।
  • शुक्रयान-1 के पेलोड में वर्तमान में एक उच्च-रिज़ॉल्यूशन सिंथेटिक एपर्चर रडार और एक ग्राउंड-पेनेट्रेटिंग रडार शामिल हैं।
  • इस मिशन में शुक्र की भूगर्भीय और ज्वालामुखीय गतिविधि, सतह पर उत्सर्जन, हवा की गति, बादलों के आवरण का अध्ययन किया जायेगा।
  • पृथ्वी से शुक्र की इष्टतम लॉन्च विंडो प्रत्येक 19 महीने में एक बार आती है।

venuse

शुक्र ग्रह

planet

  • शुक्र को पृथ्वी का जुड़वां बहन कहा जाता है क्योंकि यह आकार और संरचना में पृथ्वी के समान है।
  • शुक्र ग्रह (Venus Planet) सौरमंडल का सबसे चमकीला ग्रह है।
  • यह बुद्ध के बाद सूर्य से दूसरा सबसे निकटतम ग्रह तथा पृथ्वी का सबसे निकटतम ग्रह है।
  • यह अपनी धुरी पर बहुत धीरे-धीरे घूमता है, शुक्र पर एक दिन पृथ्वी के लगभग 243 दिनों के बराबर होता है।
  • माइक्रोबियल जीवन के एक संभावित संकेतक फॉस्फीन गैस का पता शुक्र के वायुमंडल में लगाया गया है।
  • शुक्र ग्रह को भोर का तारा (Morning Star) और सांझ का तारा (Evening Star) भी कहा जाता है।
  • शुक्र ग्रह का कोई उपग्रह नहीं है।
  • शुक्र का अधिकांश वातावरण कार्बन डाइऑक्साइड से बना है इसीलिए इसका तापमान बहुत अधिक है।
  • शुक्र का बहुत अधिक तापमान तथा इसका अत्यधिक अम्लीय वातावरण इस ग्रह पर जीवन को लगभग असंभव बना देता है।
  • यह सौर मंडल के अन्य सभी ग्रहों के विपरीत तथा यूरेनस के समान पूर्व से पश्चिम की ओर घूमता है।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR