New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

गोदावरी नदी का मुहाना भारतीय स्किमर के लिए प्रमुख निवास स्थान

प्रारंभिक परीक्षा - इंडियन स्किमर, गोदावरी नदी
मुख्य परीक्षा : सामान्य अध्ययन प्रश्नप्रत्र 3 - पर्यावरण संरक्षण

सन्दर्भ 

  • बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी (बीएनएचएस) के अनुसार आंध्र प्रदेश में गोदावरी नदी का मुहाना इंडियन स्किमर ( रिनचॉप्स अल्बिकोलिस ) के लिए एक प्रमुख और सुरक्षित आवास बन गया है।

Indian-skimmer

इंडियन स्किमर

  • इंडियन स्किमर का वैज्ञानिक नाम रिनचॉप्स अल्बिकोलिस है, इसे हिंदी में पनचीरा या पंछीडा भी कहा जाता है।
  • इंडियन स्किमर भारत के साथ-साथ पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और म्यांमार में भी पाए जाते हैं।
  • राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य, भारतीय स्किमर की एक बड़ी आबादी का प्रजनन स्थल है।
  • थोड़े लंबे निचले जबड़े (जबड़े) के साथ एक मोटी, नारंगी-पीली चोंच भारतीय स्किमर की सबसे आकर्षक विशेषताओं में से है।
  • ये सतह पर रहने वाली मछलियों, छोटे क्रस्टेशियंस और कीट लार्वा को खाते हैं।
  • इंडियन स्किमर को IUCN रेड लिस्ट में लुप्तप्राय के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।
  • बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी द्वारा 2020 में इंडियन स्किमर के संरक्षण के लिए एक समुदाय-आधारित संरक्षण पहल 'गार्जियन ऑफ़ द स्किमर' शुरू किया गया।
  • बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी ने बर्ड काउंट इंडिया के सहयोग से 'इंडियन स्किमर काउंट' नामक एक नागरिक विज्ञान पहल भी शुरू की है।

गोदावरी नदी

godavari-basin

  • गोदावरी दक्षिण भारत की एक प्रमुख नदी है, यह पश्चिमी घाट में त्रयंबक पहाड़ी (महाराष्ट्र) से निकलती है। 
  • रामायण, महाभारत तथा पुराणों में भी गोदावरी नदी का उल्लेख मिलता है। 
  • यह नदी दक्षिण भारत में पश्चिमी घाट से लेकर पूर्वी घाट तक प्रवाहित होती है।
  • इसे दक्षिण गंगा भी कहा जाता है, इसकी लम्बाई लगभग 1465 किलोमीटर है।
  • गोदावरी बेसिन मध्य प्रदेश, कर्नाटक और पुडुचेरी के कुछ हिस्सों के अलावा महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा राज्यों तक फैला हुआ है। 
  • प्रवरा, मुला, मंजरा, धरना, पेनगंगा, वैनगंगा, वर्धा, प्राणहिता, पेंच, कन्हन, सबरी, इंद्रावती, आदि गोदावरी की प्रमुख सहायक नदियाँ हैं।
  • गोदावरी भारत की उन चार नदियों में से एक है, जिनके तट पर कुंभ का आयोजन किया जाता है।
    • अन्य तीन गंगा, यमुना और क्षिप्रा हैं।
  • गोदावरी, कृष्णा नदी के साथ मिलकर 'कृष्णा-गोदावरी डेल्टा' का निर्माण करती हैं, जो सुन्दरबन के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा डेल्टा है।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR