‘केनारी ब्लैक मधुमक्खी’ स्पेन के केनारी द्वीप पर पाई जाने वाली मधुमक्खी की एक प्रजाति है। विभिन्न देशों में इसका व्यावसायिक रूप से पालन किया जा रहा है।
ये मधुमक्खियाँ विषम परिस्थितियों में भी जीवित रह सकती हैं। हाल ही में, केनारी द्वीप पर एक ज्वालामुखी विस्फोट हुआ और विषैली गैसों व लावा का उद्गार हुआ। हज़ारों केनारी ब्लैक मधुमक्खियाँ इसमें फँसी होने के बावजूद लगभग 50 दिनों बाद इससे जीवित बाहर आ गईं।
ज्वालामुखी राख और विषैली गैसों से बचने के लिये इन मधुमक्खियों ने प्रोपोलिस (मधुमक्खियों का गोंद) नामक पदार्थ का प्रयोग कर स्वयं को छत्ते में बंद कर लिया। इस दौरान भोजन के रूप में उन्होंने छत्ते में संचित शहद का उपभोग किया।
‘प्रोपोलिस’ रेजिन की तरह का एक पदार्थ है, जो मधुमक्खियाँ पौधों और कलियों से एकत्रित पदार्थों से निर्मित करती हैं।