महाबली मेंढक या बैंगनी मेंढक (Nasikabatrachus sahyadrensis) पश्चिमी घाट की दुर्लभ मेंढक प्रजातियोंमें से एक है। इसका नामकरण पौराणिक राजा महाबली के नाम पर किया गया है।
यह गहरे बैंगनी से लेकर भूरे रंग का होता है। इसे पिग्नोज मेंढक (Pignose Frog) भी कहते हैं। यह डायनासोर जितना पुराना है।
यह वर्ष में केवल एक दिन अपने बिल से प्रजनन के लिये बाहर निकलता है। इसका शरीर फूला हुआ होता है जो जेली सदृश्य दिखता है। इसका सिर शरीर के अनुपात में अत्यंत छोटा होता है।
यह अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) की लाल सूची में लुप्तप्राय (Endangered) के रूप में सूचीबद्ध है। इसको केरल का आधिकारिक उभयचर घोषित किया जा सकता है।