New
Holi Offer: Get 40-75% Discount on all Online/Live, Pendrive, Test Series & DLP Courses | Call: 9555124124

तस्मानियाई बाघ (Tasmanian Tiger)

  • ‘तस्मानियाई बाघ या थायलासीन’ ऑस्ट्रेलियाई मुख्य भूमि तथा तस्मानिया और न्यू गिनी द्वीपों की मूल प्रजाति है। इस प्रजाति को अंतिम बार वर्ष 1930 में तस्मानिया में देखा गया था।
  • इसका वैज्ञानिक नाम थायलासिनस सिनोसेफालस (Thylacinus cynocephalus) है। यह आधुनिक समय में जीवित थायलासिनिडे कुल से संबंधित एकमात्र मार्सुपियल स्तनपायी था जो थैली में बच्चों को पालते हैं।
  • इस प्रजाति की पीठ पर धारियों के कारण इसे तस्मानियाई बाघ उपनाम से जाना जाता है। यह मंद गति वाला माँसाहारी जीव सामान्यता अकेले या रात्रि के समय जोड़े में शिकार करता था।
  • तेज पंजे वाले इस जानवर का सिर कुत्ते जैसा होता है। यह भोजन के रूप में छोटे रोडेंट्स, पक्षियों, कंगारू तथा अन्य मार्सुपियल्स का उपयोग करता है। ऑस्ट्रेलिया के यूरोपीय औपनिवेशीकरण के कारण इसकी संख्या में भारी गिरावट देखी गई तथा 1980 के दशक में इसके विलुप्त होने की आधिकारिक घोषणा की गई।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR