New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 22 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

शॉर्ट न्यूज़: 10 अगस्त, 2022 (पार्ट - 2)

शॉर्ट न्यूज़: 10 अगस्त, 2022 (पार्ट - 2)


 SSLV-D 1

ग्रेट बैरियर रीफ में प्रवाल भित्ति में सुधार

आउटबाउंड ट्रैवल एंड टूरिज्म- एन अपॉर्चुनिटी अनटैप्ड

स्काईलाइट अभ्यास

इंडिया की उड़ान पहल


 SSLV-D 1

  • भारत के छोटे उपग्रह प्रक्षेपण यान (SSLV) का पहला मिशन दो उपग्रहों को उनकी निर्धारित कक्षा में स्थापित करने में विफल हो गया। 
  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा कि उपग्रह अनुपयोगी हैं क्योंकि यह निर्धारित कक्षा से अलग कक्षा में चला गया। 
  • छोटे सुधारों के पुन: सत्यापन के बाद, इसरो जल्द ही अगला एसएसएलवी-डी 2 लॉन्च करेगा। 
  • देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ को मनाने में इसरो ने अपने नए बनाए गए रॉकेट लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान विकासात्मक उड़ान (एसएसएलवी-डी1) का प्रक्षेपण किया था।

उपग्रह उपयोग के योग्य क्यों नहीं? 

  • एसएसएलवी-डी1 ने उपग्रहों को 356 किमी वृत्ताकार कक्षा की बजाय 356 किमी x 76 किमी अण्डाकार कक्षा में स्थापित किया। 
  • अपने सबसे निचले बिंदु पर, उपग्रह पृथ्वी से सिर्फ 76 किमी ऊपर हैं, जबकि 100 किमी आमतौर पर अंतरिक्ष की शुरुआत के रूप में माना जाता है।  
  • उपग्रह इस तरह की कक्षा में स्थापित होने पर वहां ज्यादा समय तक नहीं रह पाते और उनके नीचे गिरने की सम्भावना होती है। 
  • दोनो उपग्रह पहले ही उस कक्षा से नीचे आ चुके हैं और वे अब प्रयोग करने योग्य नहीं हैं।
  • अपनी पहली विकासात्मक उड़ान पर, एसएसएलवी-डी1 पर एक पृथ्वी अवलोकन उपग्रह-02 (ईओएस-02) और सरकारी स्कूलों के 750 छात्रों द्वारा निर्मित आजादीसैट था, इसे पहले माइक्रोसेटेलाइट -2 के रूप में जाना जाता था।

एसएसएलवी-डी1 के बारे में 

  • एसएसएलवी पर कुल 56 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। 
  • तीन चरणों वाला एसएसएलवी-डी1 मुख्य रूप से ठोस ईंधन (कुल 99.2 टन) द्वारा संचालित है
  • भारत का सबसे नया रॉकेट 34 मीटर लंबा और 120 टन वजन का था।
  • एसएसएलवी डिजाइन कम लागत, कम टर्नअराउंड समय, कई उपग्रहों को समायोजित करने में लचीलेपन, लॉन्च-ऑन-डिमांड व्यवहार्यता, न्यूनतम लॉन्च इंफ्रास्ट्रक्चर आवश्यकताएं और अन्य के साथ परिपूर्ण हैं। 
  • इसरो की वाणिज्यिक शाखा, न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड, कुछ सफल मिशनों के बाद निजी क्षेत्र में उत्पादन के लिए एसएसएलवी तकनीक को स्थानांतरित करने की योजना बना रही थी।
  • इसका उपयोग पृथ्वी की निचली कक्षा में उपग्रहों को स्थापित करने के लिए किया जाएगा।

Question of the Day

प्रश्न 1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. ईओएस-02 ‘स्पेस किड्स इंडिया’ की छात्र टीम द्वारा निर्मित है जिसके लिए इसरो के वैज्ञानिकों द्वारा उन्हें मार्गदर्शन प्रदान किया गया था।
  2. आजादीसैट को इसरो ने इन्फ्रा-रेड बैंड में उन्नत ऑप्टिकल रिमोट सेंसिंग उपलब्ध कराने के लिए विकसित किया है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?

(a) केवल 1  

(b) केवल 2 

(c) 1 और 2 दोनों 

(d) न तो 1, न ही 2

उत्तर : (c)

Source: The Hindu


ग्रेट बैरियर रीफ में प्रवाल भित्ति में सुधार

  • ऑस्ट्रेलियन इंस्टीट्यूट ऑफ मरीन साइंस (AIMS) की वार्षिक दीर्घकालिक निगरानी रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी और मध्य ग्रेट बैरियर रीफ (GBR) में पिछले 36 वर्षों में प्रवाल भित्तियों के आवरण का उच्च स्तर देखा गया है।
  • शोधकर्त्ताओं ने यह भी चेतावनी दी है कि बढ़ते वैश्विक तापमान के कारण यह स्थिति शीघ्र ही विपरीत भी हो सकती है।

प्रवाल भित्ति

  • कोरल रीफ़ को प्रवाल भित्तियाँ या मूंगे की चट्टान के नाम से भी जाना जाता है। ये समुद्र के भीतर स्थित चट्टान हैं जो प्रवालों द्वारा छोड़े गए कैल्सियम कार्बोनेट से निर्मित होती हैं।
  • कोरल रीफ़ प्रायः उष्णकटिबंधीय या उपोष्णकटिबंधीय समुद्रों में मिलती हैं, जहाँ तापमान 20-30 डिग्री सेल्सियस रहता है।
  • ये शैल-भित्तियाँ समुद्र तट से थोड़ी दूर हटकर पाई जाती हैं, जिससे इनके बीच छिछले लैगून बन जाते हैं।
  • कोरल या प्रवाल उथले सागर में पाए जाते हैं और इनके विकास के लिये स्वच्छ एवं अवसादरहित जल आवश्यक है।
  • प्रवाल या कोरल्स फोटोसिंथेटिक शैवाल के साथ पारस्परिक रूप से साथ में रहते हैं, जिसे जूजैन्थेला (zooxanthellae) कहा जाता है।
  • कोरल एक मजबूत कैल्शियम कार्बोनेट संरचना बनाते हैं और जूजैन्थेला के लिए सुरक्षा और एक घर प्रदान करते हैं। इसके बदले मे जूजैन्थेला मूंगा को पोषक तत्व प्रदान करते हैं।

प्रवाल विरंजन

  • जब महासागर की सतह एक सीमा से अधिक गरम हो जाती है, तब कोरल जूजैन्थेला को बाहर निकाल देता है, जिससे कोरल ब्लीचिंग की घटना होती है।
  • कोरल को नाइट्रोजन और फॉस्फोरस की बढती मात्रा, ग्लोबल वार्मिंग के कारण तापमान का बढ़ना, महासागरों का अम्लीकरण, मछलियों का अधिक शिकार होने के कारण काफी नुकसान होता है।
  • प्रवाल भित्ति/कोरल रीफ़ के प्रकार
  • तटीय या झालरदार कोरल रीफ़
  • अवरोधक कोरल रीफ़
  • एटॉल

तटीय कोरल रीफ़

  • महाद्वीपीय या द्वीपीय तट से लगी कोरल रीफ़ को तटीय कोरल रीफ़ कहा जाता है।
  • समान्यतः ये भित्तियाँ तट से सटी रहती हैं परन्तु कभी-कभी इनके एवं स्थल भाग के बीच अंतराल हो जाने के कारण उनमें छोटे लैगून का निर्माण हो जाता है, जिसे बोट चैनल कहा जाता है।
  • भारत में ये मन्नार की खाड़ी तथा अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में पाई जाती हैं।

अवरोधक कोरल रीफ़

  • इस प्रकार की कोरल रीफ़ तटों से कुछ दूरी पर होती हैं, इनका विकास तट के समानांतर होता है।
  • ये समुद्र और स्थल भाग के बीच लंबी अवरोधक दीवारों का निर्माण करते हैं। स्थल और कोरल रीफ़ के बीच सैकड़ों मीटर चौड़े लैगून बने होते हैं।
  • संसार की सबसे बड़ी अवरोधक कोरल रीफ़ ऑस्ट्रेलिया की ‘ग्रेट बैरियर रीफ’ है।

एटॉल

  • इन्हें वलयकार कोरल रीफ़ भी कहा जाता है।
  • ये किसी लैगून के चारों ओर प्रवाल भित्तियों की एक पट्टी से निर्मित होता है।
  • इनके केन्द्र में लैगून होता है। इनके बीच-बीच में खुले भाग पाए जाते हैं जिस कारण खुले सागर और लैगून का संपर्क बना रहता है।
  • भारत का लक्षद्वीप समूह में भी अनेक एटॉल पाए जाते हैं।

Question of the Day

प्रश्न 2. निम्नलिखित में से किनमें प्रवाल-भित्तियाँ हैं?

  1. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 
  2. कच्छ की खाड़ी 
  3. मन्नार की खाड़ी 
  4. सुंदरबन

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

(a) केवल 1, 2 और 3

(b) केवल 2 और 4

(c) केवल 1 और 3

(d) 1, 2, 3 और 4

उत्तर: (a)

Source: The Hindu


आउटबाउंड ट्रैवल एंड टूरिज्म- एन अपॉर्चुनिटी अनटैप्ड

  • फिक्की के सहयोग से नांगिया एंडरसन एलएलपी
  • रिपोर्ट दर्शाती है कि भारत का आउटबाउंड (निर्गामी) पर्यटन वर्ष 2024 तक 42 बिलियन अमेरिकी डॉलर को पार कर जाएगा।

रिपोर्ट के निष्कर्ष:

  • भारतीय आउटबाउंड ट्रैवल मार्केट विश्व स्तर पर सबसे तेज़ी से बढ़ते बाज़ारों में से एक है।
  • बढ़ती अर्थव्यवस्था, युवा आबादी और बढ़ते मध्यम वर्ग के साथ, भारत आदर्श रूप से दुनिया के सबसे आकर्षक आउटबाउंड पर्यटन बाज़ारों में से एक बनने की स्थिति में है।
  • यूरोप में पहुँचने वाले 20% पर्यटक भारत के आउटबाउंड पर्यटन की गतिविधि से संबंधित हैं। 
  • 10% ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड की यात्रा करते हैं, जबकि शेष पर्यटक दक्षिण-पूर्व एशिया की यात्रा करते हैं।
  • वर्ष 2021 में भारतीयों ने वर्ष 2019 के 9 बिलियन अमेरिकी डॉलर की तुलना में आउटबाउंड यात्राओं में लगभग 12.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर खर्च किये।

सिफारिशें

  • सरकार लोकप्रिय और आगामी गंतव्यों के लिये सीधे संपर्क बढ़ाने, विदेशी क्रूज़ जहाज़ों को भारतीय समुद्री सीमा में संचालित करने की अनुमति देने के अलावा आउटबाउंड पर्यटन बाज़ार को बढ़ावा देने के लिये कई मुद्दों पर ठोस एवं समन्वित प्रयास करने जैसे कदमों पर विचार कर सकती है।
  • विदेशी क्रूज जहाज़ों को भारतीय गंतव्यों को एक स्टॉप के रूप में शामिल करने की अनुमति देने से इनबाउंड और आउटबाउंड पर्यटन दोनों को बढ़ावा मिलेगा तथा साथ ही भारतीय बंदरगाहों के राजस्व में भी वृद्धि होगी।

Note

  • विश्व यात्रा और पर्यटन परिषद की वर्ष 2019 की रिपोर्ट में विश्व सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में योगदान के मामले में भारत के पर्यटन को 10वें स्थान पर रखा गया है।

Question of the Day

प्रश्न 3. विश्व यात्रा और पर्यटन प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक निम्न में से किसके द्वारा जारी किया जाता है?

  1. विश्व आर्थिक मंच (WEF)
  2. संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) 
  3. आधिकारिक यात्रा संगठनों का अंतर्राष्ट्रीय संघ (IUOTO)
  4. अंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ (IATA)

Source: Indian Express


स्काईलाइट अभ्यास

  • भारतीय सेना ने अपने सैटेलाइट कम्यूनिकेशन को परखने के लिए व अंतरिक्ष डोमेन क्षमताओं को बढ़ाने के लिए “स्काईलाइट मेगा-एक्सरसाइज” (Skylight Mega-Exercise) का आयोजन किया। 
  • यह अपनी तरह का पहला बड़े पैमाने का अभ्यास था। 
  • स्काईलाइट अभ्यास का उद्देश्य उपग्रह संचार परिसंपत्तियों की परिचालन तत्परता का परीक्षण करना और इन परिसंपत्तियों का प्रबंधन करने वाले कर्मियों को प्रशिक्षण देना था।

मुख्य बिंदु 

  • स्काईलाइट मेगा एक्सरसाइज अखिल भारतीय अभ्यास था
  • इस अभ्यास में इसरो और अंतरिक्ष और जमीनी क्षेत्रों के लिए जिम्मेदार अन्य एजेंसियों की भागीदारी देखी गई।
  • फील्ड फॉर्मेशन में 280 से अधिक प्लेटफॉर्म की जांच की गई।
  • भारतीय सेना इसरो द्वारा कई उपग्रहों की सेवाओं का उपयोग करती है। इन उपग्रहों का उपयोग विभिन्न प्रकार के कई संचार टर्मिनलों को जोड़ने के लिए किया जाता है, जिसमें परिवहन योग्य वाहन माउंटेड टर्मिनल, स्थिर टर्मिनल, छोटे फॉर्म फैक्टर आदि शामिल हैं।

Question of the Day

प्रश्न 4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. GSAT 7 (रुक्मिणी) सैन्य संचार ज़रूरतों के लिये भारत का पहला सैन्य उपग्रह है।
  2. वर्तमान में भारत के पास केवल तीन समर्पित सैन्य उपग्रह हैं, जो कि भारतीय नौसेना एवं वायु सेना व थल सेना द्वारा उपयोग किये जाते हैं।
  3. GSAT 7A मानव रहित हवाई वाहनों (UAV) के उपग्रह नियंत्रित संचालन में सहायक है जो ज़मीन नियंत्रित संचालन की तुलना में अधिक विश्वसनीय होते है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 2

(b) केवल 2 और 3

(c) केवल 1

(d) केवल 1 और 3

उत्तर : (d)

Source: Navbharat Times


इंडिया की उड़ान पहल

  • इसे संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से Google Arts and Culture द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है।
  • आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में पहल शुरू की गई है।
  • यह भारत की अटूट और अमर भावना का उत्सव है।
  • इसका उद्देश्य अपने समृद्ध अभिलेखागार और कलात्मक चित्रों के माध्यम से नागरिकों को भारत की समृद्ध संस्कृति और विरासत के बारे में परिचित करवाना है।
  • इस पहल के तहत, यूजर्स को भारत के उल्लेखनीय क्षणों को वर्चुअली देखने के लिए एक अनूठा दृश्य प्रदान किया जाएगा।
  • यूजर्स भारतीय इतिहास के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों, प्रमुख महिला व्यक्तित्वों के साथ-साथ देश की वैज्ञानिक और खेल उपलब्धियों के बारे में अधिक जान सकेंगे।
  • यह परियोजना ‘पिछले 75 वर्षों में भारत की अटूट और अमर भावना’ थीम पर आधारित है।
  • गूगल ने संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से सूचनात्मक ऑनलाइन सामग्री (informative online content) बनाने की योजना बनाई है। 
  • इसके जरिए गूगल आजादी से पहले और बाद में देश को बदलने में भारतीयों के योगदान को प्रदर्शित करेगा।

Question of the Day

प्रश्न 5. स्वदेश दर्शन के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. यह पर्यटन सर्किट के विकास के उद्देश्य से पर्यटन और संस्कृति मंत्रालय द्वारा शुरू की गई एक केंद्रीय प्रायोजित योजना है।
  2. केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और कॉर्पोरेट क्षेत्र की कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) पहल के लिए उपलब्ध स्वैच्छिक धन का प्रयोग योजना के लिए किये जा सकता है। 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1  

(b) केवल 2 

(c) 1 और 2 दोनों 

(d) न तो 1, न ही 2

उत्तर : (b)

Source: Art & Culture Ministry


Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR