New
Civil Services Day Offer - Valid Till : 23rd April GS Foundation (P+M) - Delhi : 4th May 2026, 6:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 1st May 2026, 8:30PM Civil Services Day Offer - Valid Till : 23rd April GS Foundation (P+M) - Delhi : 4th May 2026, 6:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 1st May 2026, 8:30PM

विकिपीडिया के 20 वर्ष और भारत

(प्रारंभिक परीक्षा- राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की सामयिक घटनाएँ)
(मुख्य परीक्षा, सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र- 2: विकास प्रक्रिया- गैर-सरकारी संगठनों, स्वयं सहायता समूहों, संघों, लोकोपकारी संस्थाओं एवं अन्य पक्षों की भूमिका)

संदर्भ

15 जनवरी को विकिपीडिया ने अपनी स्थापना के 20 वर्ष पूरे किये हैं। यह मंच मुफ्त और खुले स्रोत के रूप में ज्ञान साझाकरण और विनिमय के लिये एक वैश्विक मंच प्रदान करता है। यह एक बहुभाषी और सहयोगात्मक ऑनलाइन विश्वकोश है।

विकिपीडिया

  • विकिपीडिया का संचालन अमेरिका के एक गैर-लाभकारी संगठन विकिमीडिया फाउंडेशन द्वारा किया जाता है। विकिपीडिया पर 55 मिलियन से अधिक लेख 300 से अधिक भाषाओं में उपलब्ध हैं, जिन तक बिना विज्ञापनों के मुफ्त में पहुँचा जा सकता है।
  • लेख में उपलब्ध पाठ्य सामग्री को स्वेच्छापूर्वक सृजित और संपादित की जाती है। विकिपीडिया की धारणा लोगों के बीच उपस्थित ज्ञान अंतराल को कम करना और उनको भरना है।

विकिपीडिया और भारत

  • विकीपीडिया भारत को अपना पाँचवाँ सबसे बड़ा बाजार मानता है। भारतीयों से इसके वेबसाइट को प्रतिमाह लगभग 750 मिलियन पेज व्यूज मिलते हैं।
  • भारत न केवल पाँचवाँ सबसे बड़ा विकिपीडिया के ट्रैफिक का स्रोत है बल्कि उन करोड़ों लोगों का देश है, जिन्हें ज्ञान की आवश्यकता है। यह मंच हिंदी, बंगाली, पंजाबी, तमिल और तेलुगु सहित 24 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है।

दीर्घकालिक दृष्टिकोण

  • विकिमीडिया फाउंडेशन के अनुसार, ऑनलाइन विश्वकोश विकिपीडिया की भारत के प्रति ­एक दीर्घकालिक प्रतिबद्धता है। यह भाषा की जरूरतों को पूरा करके अधिक से अधिक उपयोगकर्ताओं को अपने मंच पर लाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। साथ ही, इस मंच तक पहुँच को आसान बनाने के लिये नए उपकरण व टूल पेश किये जा रहे हैं।
  • यह फाउंडेशन लोगों में जागरूकता बढ़ाने, समुदायों को विशिष्ट भाषा आवश्यकताओं से जोड़ने और जानकारी तक पहुँचने व जानकारी में योगदान देने के लिये उपयुक्त टूल के बारे में विचार कर रहा है।
  • विकिपीडिया के लिये भारतीय भाषाओं की बहुलता अवसर और चुनौती दोनों रूप में है और यह संगठन देश भर में विभिन्न भाषाओं की जरूरतों को पूरा करने के तरीकों को खोज रहा है। कुछ भाषा समुदाय दूसरों की तुलना में अधिक सक्रिय हैं, उदाहरणस्वरुप मलयालम और ओडिया भाषा के उपयोगकर्ता अधिक सक्रिय थे, जबकि हिंदी भाषी उपयोगकर्ता अपेक्षाकृत कम सक्रिय थे।
  • पिछले दो वर्षों में विकिपीडिया के लिये मोबाइल से संपादन (Editing) करने में भारी निवेश किया गया है। हाल ही में इसने KaiOS पर एक एप्लिकेशन भी लॉन्च किया है।
  • फाउंडेशन ने हाल ही में $4.5 मिलियन इक्विटी फंड विकसित किया है, जो विकिपीडिया सहित विकिमीडिया­­­­­­ परियोजनाओं में अधिक न्यायसंगत, समावेशी प्रतिनिधित्त्व को बढ़ाने के लिये अनुदान प्रदान करेगा।

भारत में अन्य पहल

  • विकीप्रोजेक्ट वूमन इन रेड, विकीगैप और एफ्रोक्रॉउड जैसी पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि विकिपीडिया पूरी तरह से वैश्विक विविधता का प्रतिनिधित्त्व करता है।
  • भारत में यह प्लेटफ़ॉर्म विकीप्रोजेक्ट इंडिया, प्रोजेक्ट टाइगर और प्रोजेक्ट स्वास्थ जैसे कार्यक्रमों को गूगल, सेंटर फॉर इंटरनेट एंड सोसाइटी और वैश्विक विश्वविद्यालय जैसे भागीदारों के माध्यम से स्थानीय समुदायों के साथ जुड़ने और प्रासंगिक व विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराने में सक्षम बनाता है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR