New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

राज्य सेवा परीक्षा - 2023 परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम

परीक्षा योजना

1. राज्य सेवा परीक्षा के तीन क्रमिक चरण होंगे

(1) प्रारंभिक परीक्षा 

(2) मुख्य परीक्षा 

(3) साक्षात्कार 

प्रारंभिक परीक्षा

  • प्रारंभिक परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार (बहुविकल्पीय प्रश्न) के दो प्रश्न पत्र होंगे। प्रत्येक प्रश्नपत्र की रचना निम्नलिखित योजनानुसार की जाएगी :-

प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न 

प्रश्नपत्र -1(सामान्य अध्ययन)

प्रश्नपत्र -2(सीसैट)

प्रश्नों की संख्या 

100

100

अधिकतम अंक 

200

200

समय 

2 घंटे 

2 घंटे

प्रश्नों की भाषा 

हिंदी/अंग्रेजी 

हिंदी/अंग्रेजी 

  • मुख्य परीक्षा की पात्रता के लिये अभ्यर्थी को प्रारंभिक परीक्षा के प्रत्येक प्रश्नपत्र में न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। 
  • राज्य के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/ अन्य पिछड़ा वर्ग एवं विकलांग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिये न्यूनतम अर्हकारी अंक 30% हैं।

राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2023 प्रथम प्रश्न पत्र - सामान्य अध्ययन

पाठ्यकम

1. मध्यप्रदेश का इतिहास, संस्कृति एवं साहित्य

  • मध्यप्रदेश के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएँ, प्रमुख राजवंश। 
  • स्वतंत्रता आन्दोलन में मध्यप्रदेश का योगदान। 
  • मध्यप्रदेश की प्रमुख कलाएँ एवं स्थापत्य कला। 
  • मध्यप्रदेश की प्रमुख जनजातियाँ एवं बोलियाँ। 
  • प्रदेश के प्रमुख त्योहार, लोक संगीत, लोक कलाएँ एवं लोक-साहित्य। 
  • मध्यप्रदेश के प्रमुख साहित्यकार एवं उनकी कृतियाँ। 
  • मध्यप्रदेश के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल। 
  • मध्यप्रदेश के प्रमुख जनजातीय व्यक्तित्व। 

2. भारत का इतिहास

  • प्राचीन एवं मध्यकालीन भारत के इतिहास की प्रमुख विशेषताएँ, घटनाएँ एवं उनकी प्रशासनिक, सामाजिक तथा आर्थिक व्यवस्थाएँ। 
  • 19वी एवं 20वी शताब्दी में सामाजिक तथा धार्मिक सुधार आंदोलन। 
  • स्वतंत्रता संघर्ष एवं भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन। 
  • स्वतंत्रता के पश्चात् भारत का एकीकरण एवं पुनर्गठन। 

3. मध्यप्रदेश का भूगोल

  • मध्यप्रदेश के वन, वनोपज, वन्यजीव, नदियाँ, पर्वत एवं पर्वत श्रृंखलाएँ। 
  • मध्यप्रदेश की जलवायु। 
  • मध्यप्रदेश के प्राकृतिक एवं खनिज संसाधन। 
  • मध्यप्रदेश में परिवहन। 
  • मध्यप्रदेश की प्रमुख सिंचाई एवं विद्युत परियोजनाएँ। 
  • मध्यप्रदेश में कृषि, पशुपालन एवं कृषि आधारित उद्योग। 

4. भारत एवं विश्व का भूगोल

  • भौतिक भूगोल :- भौतिक विशेषताएँ और प्राकृतिक प्रदेश। 
  • प्राकृतिक संसाधनः- वन, खनिज संपदा, जल, कृषि, वन्यजीव, राष्ट्रीय उद्यान / अभ्यारण्य / सफारी। 
  • सामाजिक भूगोल :- जनसंख्या संबंधी / जनांकिकी ( जनसंख्या वृद्धि, आयु, लिंगानुपात साक्षरता एवं आर्थिक गतिविधियाँ)। 
  • आर्थिक भूगोल:- प्राकृतिक एवं मानवीय संसाधन (उद्योग, यातायात के साधन)। 
  • विश्व के महाद्वीप / देश / महासागर / नदियाँ / पर्वत। 
  • विश्व के प्राकृतिक संसाधन ।
  • परंपरागत एवं गैर परंपरागत ऊर्जा स्त्रोत। 

5. राज्य की संवैधानिक व्यवस्था

  • मध्यप्रदेश की संवैधानिक व्यवस्था ( राज्यपाल, मंत्रिमंडल, विधानसभा, उच्चन्यायालय)
  • मध्यप्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायतीराज एवं नगरीय प्रशासन व्यवस्था। 

6. राज्य की अर्थ व्यवस्था

  • मध्यप्रदेश की जनांनिकि एवं जनगणना। 
  • मध्यप्रदेश का आर्थिक विकास। 
  • मध्यप्रदेश के प्रमुख उद्योग। 
  • मध्यप्रदेश की जातियाँ, अनुसूचित जातियाँ एवं जनजातियाँ तथा राज्य की प्रमुख कल्याणकारी योजनाएँ

7. भारत का संविधान शासन प्रणाली 

  • भारतीय शासन अधिनियम 1919 एवं 1935
  • संविधान सभा। 
  • संघीय कार्यपालिका, राष्ट्रपति एवं संसद। 
  • नागरिकों के मौलिक अधिकार, कर्तव्य एवं राज्य के नीति-निर्देशक सिद्धांत |
  • संवैधानिक संशोधन। 
  • सर्वोच्च न्यायालय एवं न्यायिक व्यवस्था। 

8. भारतीय अर्थव्यवस्था

  • भारतीय अर्थव्यवस्था, औद्योगिक विकास और विदेशी व्यापार, आयात एवं निर्यात। 
  • वित्तीय संस्थाएँ - रिजर्व बैक, राष्ट्रीयकृत बैक, SEBI/NSE / गैर बैंकिंग वित्तीय संस्थान। 

9. विज्ञान एवं पर्यावरण

  • विज्ञान के मौलिक सिद्धांत। 
  • भारत के प्रमुख वैज्ञानिक संस्थान एवं उनकी उपलब्धियाँ, उपग्रह एवं अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी। 
  • पर्यावरण एवं जैव-विविधता। 
  • पारिस्थितिकीय तंत्र। 
  • पोषण आहार एवं पोषक तत्व। 
  • मानव शरीर संरचना। 
  • कृषि उत्पाद तकनीक। 
  • खाद्य प्रसंस्करण। 
  • स्वास्थ्य नीति एवं स्वास्थ्य कार्यक्रम। 
  • प्रदूषण, प्राकृतिक आपदाएँ एवं प्रबंधन। 

10. अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय समसामयिक घटनाएँ

  • महत्वपूर्ण व्यक्तित्व एवं स्थान। 
  • महत्वपूर्ण घटनाएँ। 
  • भारत एवं मध्यप्रदेश की प्रमुख खेल संस्थाएँ, खेल प्रतियोगिताएँ एवं पुरस्कार। 

11. सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी

  • इलेक्ट्रॉनिकी, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी। 
  • रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलीजेन्स एवं साइबर सिक्यूरिटी। 
  • ई-गवर्नेन्स। 
  • इंटरनेट तथा सोशल नेटवर्किंग साईट्स। 
  • ई-कॉमर्स। 

12. राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक संवैधानिक / सांविधिक संस्थाएँ

  • भारत निर्वाचन आयोग। 
  • राज्य निर्वाचन आयोग। 
  • संघ लोक सेवा आयोग। 
  • मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग। 
  • नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक। 
  • नीति आयोग। 
  • मानवाधिकार आयोग। 
  • महिला आयोग। 
  • बाल संरक्षण आयोग। 
  • अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग। 
  • पिछडा वर्ग आयोग। 
  • सूचना आयोग। 
  • सतर्कता आयोग। 
  • राष्ट्रीय हरित अधिकरण। 
  • खाद्य संरक्षण आयोग इत्यादि। 

राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2023 द्वितीय प्रश्न पत्र - सामान्य अभिरूचि परीक्षण

पाठ्यकम

  • बोधगम्यता
  • संचार कौशल सहित अंतर- वैयक्तिक कौशल
  • तार्किक कौशल एवं विश्लेषणात्मक क्षमता
  • निर्णय लेना एवं समस्या समाधान
  • सामान्य मानसिक योग्यता
  • आधारभूत संख्ययन (संख्याएँ एवं उनके संबंध, विस्तार क्रम आदि- दसवीं कक्षा का स्तर ) आँकड़ों का निर्वचन (चार्ट, ग्राफ तालिका, आँकडों की पर्याप्तता आदि - दसवीं कक्षा का स्तर)
  • हिन्दी भाषा में बोधगम्यता कौशल (दसवीं कक्षा का स्तर )


« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR