इस वर्ष यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 25 मई , 2025 को आयोजित हुई थी।
एग्जाम संपन्न होने के बाद अभ्यर्थी को अपने रिजल्ट का इन्तजार है।
जानकारी के अनुसार अब रिजल्ट आने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।
रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जाएगा।
रिजल्ट घोषित होने के साथ ही UPSC की ओर से कटऑफ भी जारी कर दिया जाएगा।
यहाँ UPSC 2024 प्रारंभिक परीक्षा का अनुमानित कट-ऑफ, पिछले वर्षों की प्रारंभिक परीक्षा का कटऑफ, पिछले वर्षों की मुख्य परीक्षा का कटऑफ, पिछले वर्षों का फाइनल कटऑफ के आंकड़े साझा किए गए हैं।
कैसे चेक करें यूपीएससी 2025 प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट?
रिजल्ट चेक करने के लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट करना होगा।
इस वेबसाइट के होम पेज पर ‘व्हाट्स न्यू सेक्शन’ में रिजल्ट से संबंधित पीडीएफ पर क्लिक करना होगा।
क्लिक करने के बाद पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
डाउनलोड पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक करके अपना रिजल्ट जान सकेंगे।
प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी अगले चरण यानी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई होंगे।
यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2025 के रिजल्ट का फॉर्मेट
यूपीएससी की ओर से सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध करवाया जाएगा।
दो पीडीएफ एक रोल नंबर के साथ तथा एक रोल नंबर और नाम दोनों के साथ जारी किए जाएंगे।
यूपीएससी प्रीलिम्स, 2024 का अनुमानित कट-ऑफ
प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर होते हैं; सामान्य अध्ययन- 1(GS) और सामान्य अध्ययन-2 (CSAT)।
प्रारंभिक परीक्षा की कट-ऑफ सामान्य अध्ययन- 1 के अंकों के आधार पर बनती है।
CSAT क्वालीफाइंग होता है, जिसके लिए न्यूनतम 33% अंक लाने होते हैं।
विगत वर्षों के कट-ऑफ से वर्ष 2024 के कट-ऑफ का अनुमान लगाया जा सकता है।
यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए अपेक्षित कटऑफ