New
The Biggest Summer Sale UPTO 75% Off, Offer Valid Till : 31 May 2025 New Batch for GS Foundation (P+M) - Delhi & Prayagraj, Starting from 2nd Week of June. The Biggest Summer Sale UPTO 75% Off, Offer Valid Till : 31 May 2025 New Batch for GS Foundation (P+M) - Delhi & Prayagraj, Starting from 2nd Week of June.

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित मुख्य परीक्षा का पाठ्यक्रम

  • प्रारम्भिक परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों के लिये मुख्य परीक्षा का आयोजन आयोग द्वारा निर्धारित विभिन्न केन्द्रों पर किया जाता है। 
  • मुख्य परीक्षा के अंतर्गत कुल 5 प्रश्नपत्र होते हैं।
  • मुख्य परीक्षा के प्रश्नपत्रों को दो भागों (अनिवार्य एवं वैकल्पिक) में विभाजित किया जा सकता है।
  • अनिवार्य विषयों में- सामान्य अध्ययन के 2 प्रश्नपत्र तथा सामान्य हिंदी एवं निबंध के प्रश्नपत्र जो लिखित (वर्णनात्मक) प्रकृति के होते हैं। 
  • वैकल्पिक विषय में- अभ्यर्थी द्वारा विज्ञप्ति के दौरान उसमें दिये गए विषयों में से चयनित एक वैकल्पिक विषय का एक प्रश्नपत्र शामिल हैं, जिसकी प्रकृति वस्तुनिष्ठ (बहुविकल्पीय) होती है।
  • प्रत्येक प्रश्नपत्र को हल करने के लिए अधिकतम 3 घंटे का समय निर्धारित होता है। 
  • सामान्य हिंदी के प्रश्नपत्र में न्यूनतम 30% प्राप्तांक प्राप्त करना अनिवार्य होगा परन्तु इसमें प्राप्त अंकों का प्रयोग मेरिट निर्धारण में नहीं किया जायेगा।
  • वैकल्पिक विषय के अंकों को योग्यता सूची में नहीं जोड़ा जाता है,  इसमें न्यूनतम अर्हता अंक प्राप्त करने होते हैं:-
न्यूनतम अर्हता अंक सामान्य 40%
पिछड़ा वर्ग (BC) 36.5%
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) 34%
एससी/एसटी, महिला, विकलांग 32%
  • मुख्य परीक्षा की मेरिट का निर्धारण निबंध तथा सामान्य अध्ययन के 2 प्रश्नपत्रों में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाता है। 
  • मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को आयोग के समक्ष साक्षात्कार के लिये उपस्थित होना होता है। 
  • मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार में प्राप्त किये गए अंकों के योग के आधार पर अंतिम रूप से मेरिट लिस्ट बनती है।

मुख्य परीक्षा की वर्तमान प्रणाली इस प्रकार है-

प्रश्नपत्र-1

सामान्य हिंदी

100 अंक

प्रश्नपत्र-2 

निबंध 

300 अंक

प्रश्नपत्र-3

सामान्य अध्ययन-1

300 अंक

प्रश्नपत्र-4

सामान्य अध्ययन-2

300 अंक

प्रश्नपत्र-5

वैकल्पिक विषय

100 अंक

सामान्य हिंदी

  1. निबंध: 30 अंक
  2. व्याकरण: 30 अंक
  3. वाक्य विन्यास: 25 अंक
  4. संक्षेपण: 15 अंक

सामान्य अध्ययन-I

  • आधुनिक भारत का इतिहास और भारतीय संस्कृति
  • राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व का वर्तमान घटना चक्र
  • सांख्यिकीय विश्लेषण आरेखन और चित्रण 
  • इस प्रश्नपत्र में आधुनिक भारत ( तथा बिहार के विशेष सन्दर्भ में) के इतिहास और भारतीय संस्कृति के अन्तर्गत लगभग उन्नीसवीं शताब्दी के मध्य भाग से लेकर देश के इतिहास की रूप रेखा के साथ-साथ गाँधी, रवीन्द्र और नेहरू से संबंधित प्रश्न भी सम्मिलित होंगे। 
  • बिहार के आधुनिक इतिहास के संदर्भ में प्रश्न इस क्षेत्र में पाश्चात्य शिक्षा (प्रौद्योगिकी शिक्षा समेत) के आरम्भ और विकास से पूछे जाएंगे, इसमें भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में बिहार की भूमिका से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे। 
  • संथाल विद्रोह, बिहार में 1857 विरसा का आन्दोलन, चम्पारण सत्याग्रह तथा 1942 का भारत छोड़ो आंदोलन से संबंधित प्रश्न।
  • मौर्य काल तथा पाल काल की कला और पटना कलम चित्रकला की मुख्य विशेषताओं से संबंधित प्रश्न।
  • सांख्यिकीय विश्लेषण आरेखन और सचित्र निरूपण से संबंधित विषयों में सांख्यिकीय आरेखन या चित्रात्मक रूप से प्रस्तुत सामग्री की जानकारी के आधार पर सहज बुद्धि का प्रयोग करते हुए कुछ निष्कर्ष निकालना और उसमें पाई गई कमियों, सीमाओं और असंगतियों का निरूपण करने की क्षमता की परीक्षा।

सामान्य अध्ययन-II

  1. भारतीय राजव्यवस्था
  2. भारतीय अर्थव्यवस्था और भारत का भूगोल 
  3. भारत के विकास में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की भूमिका और प्रभाव 
  • इस प्रश्नपत्र में भारतीय राज्य व्यवस्था से संबंधित खंड में भारत की ( तथा बिहार की ) राजनीतिक व्यवस्था से संबंधित प्रश्न होंगे। 
  • भारतीय अर्थ व्यवस्था और भारत तथा बिहार के भूगोल से संबंधित खंड में भारत की योजना और भारत के भौतिक, आर्थिक और सामाजिक भूगोल से संबंधित प्रश्न पूछे जाएँगे । 
  • भारत के विकास में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के महत्व और प्रभाव से संबंधित तीसरे खंड में ऐसे प्रश्न पूछे जाएँगे, जो भारत तथा बिहार में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के महत्व के बारे में उम्मीदवार की जानकारी की परीक्षा करे, इनमें प्रायोगिक पक्ष पर बल दिया जाएगा।

वैकल्पिक विषयों की सूची 

  1. कृषि (Agriculture)
  2. पशुपालन तथा पशु चिकित्सा विज्ञान (Animal Husbandry and Veterinary Science)
  3. मानव विज्ञान (Human Science)
  4. वनस्पति विज्ञान (Botany)
  5. रसायन विज्ञान (Chemistry)
  6. सिविल इंजीनियरिंग (Civil Engineering)
  7. वाणिज्यिक शास्त्र तथा लेखा विधि (Commerce and Accountancy)
  8. अर्थशास्त्र (Economics)
  9. विद्युत् इंजीनियरिंग (Electrical Engineering)
  10. भूगोल (Geography)
  11. भू-विज्ञान (Geology)
  12. इतिहास (History)
  13. श्रम एवम् समाज कल्याण (Labour Social Welfare (LSW)
  14. विधि (Law)
  15. प्रबन्ध (Management)
  16. गणित (Mathematics)
  17. मैकेनिकल इंजीनियरिंग (Mechanical Engineering)
  18. दर्शनशास्त्र (Philosophy)
  19. भौतिकी (Physics)
  20. राजनीति विज्ञान तथा अन्तर्राष्ट्रीय संबंध (Political Science & International Relations)
  21. मनोविज्ञान (Psychology)
  22. लोक प्रशासन (Public Administration : Pub-ad)
  23. समाजशास्त्र (Sociology)
  24. सांख्यिकी (Statistics)
  25. प्राणि विज्ञान (Zoology)
  26. हिन्दी भाषा और साहित्य (Hindi Language and Literature)
  27. अंग्रेजी भाषा और साहित्य (English Language and Literature)
  28. उर्दू भाषा और साहित्य (Urdu Language and Literature)
  29. बांग्ला भाषा और साहित्य (Bengali Language and Literature)
  30. संस्कृत भाषा और साहित्य(sanskrit Language and Literature)
  31. अरबी भाषा और साहित्य(arabic Language and Literature)
  32. पाली भाषा और साहित्य(pali Language and Literature)
  33. मैथिली भाषा और साहित्य(maithili Language and Literature)
  34. फारसी भाषा और साहित्य(persian Language and Literature)
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR