Exam Pattern

UPSC सिविल सेवा परीक्षा पैटर्न: 

  •  UPSC सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों वाली बहुविषयक परीक्षा है।
  • अंतिम रूप से चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को प्रत्येक चरण से गुजरना होता है।

प्रथम चरण

प्रारंभिक परीक्षा (Pre)

दूसरा चरण

मुख्य परीक्षा (Mains)

तीसरा चरण

साक्षात्कार  (Interview)

UPSC सिविल सेवा परीक्षा में कितने पेपर होते हैं:

1. प्रथम चरण (प्रारंभिक परीक्षा)-

  •  इस चरण में दो पेपर होते हैं

पेपर- I

सामान्य अध्ययन- 1(GS)

पेपर- II 

सामान्य अध्ययन-2 (CSAT)

  • दोनों पेपर बहुविकल्पीय (वस्तुनिष्ठ प्रकार) होते हैं।
  • प्रत्येक पेपर दो घंटे का होता है।
  • दोनों पेपर एक ही दिन आयोजित किए जाते हैं।
  • प्रत्येक प्रश्नपत्र 200 अंकों का होता है।
  •  गलत उत्तर देने पर 1/3 नेगेटिव मार्किंग लागू होती है।
  • प्रारंभिक परीक्षा की मेरिट प्रथम प्रश्नपत्र के अंकों के आधार पर बनती है।
  • CSAT क्वालीफाइंग होता है, जिसके लिए न्यूनतम 33% अंक लाने होते हैं।
  • प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद ही अभ्यर्थी दूसरे चरण के लिए पात्र हो जाता है।

2. दूसरा चरण (मुख्य परीक्षा):

  • इस परीक्षा में कुल नौ प्रश्नपत्र होते हैं, प्रत्येक प्रश्नपत्र 3 घंटे का होता है। 

प्रश्न पत्र

विषय

अंक

पेपर- 1

भारतीय भाषाएँ

300 अंक (क्वालीफाइंग)

न्यूनतम 25% अंक  

पेपर- 2

अंग्रेजी भाषा

300 अंक (क्वालीफाइंग)

न्यूनतम 25% अंक 

पेपर-3

निबंध

250 अंक

पेपर-4

(सामान्य अध्ययन-1)

भारतीय विरासत और संस्कृति, विश्व का इतिहास एवं भूगोल तथा समाज

250 अंक

पेपर-5

(सामान्य अध्ययन-2)

शासन व्यवस्था, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय तथा अंतर्राष्ट्रीय संबंध

250 अंक

पेपर-6

(सामान्य अध्ययन-3)

प्रौद्योगिकी, आर्थिक विकास, जैव-विविधता, पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा- प्रबंधन)

250 अंक

पेपर-7

(सामान्य अध्ययन-4)

नीतिशास्त्र, सत्यनिष्ठा और अभिवृत्ति

250 अंक

पेपर-8 और 9

वैकल्पिक विषय

प्रश्न-पत्र I

250 अंक

प्रश्न-पत्र II

250 अंक

3. तीसरा चरण (साक्षात्कार)-

  • यह सिविल सेवा का अंतिम एवं महत्वपूर्ण चरण है।
  • अन्य प्रश्न पत्रों की तरह इसका कोई निश्चित पाठ्यक्रम नहीं होता है।
  • यह पेपर 275 अंकों का होता है।

Important Links:

About Civil Services Exam UPSC Syllabus
Exam Pattern Notifications
How to prepare – Prelims Exam How to prepare – Mains Exam
How to prepare – Interview Useful Books
UPSC Prelims Answer Key UPSC Result
UPSC Cut Off Marks Important Websites for UPSC

Download Free Study Material

Enter your details to download the PDF.

Verify once. Download for 7 days. Your details are used for download access and verification.