New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

IMPORTANT TERMINOLOGY

पाठ्यक्रम में उल्लिखित विषयों की पारिभाषिक शब्दावलियों एवं देश-दुनिया में चर्चा में रही शब्दावलियों से परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाने का चलन तेजी से बढ़ा है। यह खंड वस्तुनिष्ठ और लिखित दोनों परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है। शब्दावलियों से परिचय अभ्यर्थियों को कम परिश्रम से अधिक अंक लाने में मदद करता है। इस खंड में प्रतिदिन एक महत्वपूर्ण शब्दावली से परिचय कराया जाता है।

प्रतिदिन की सबसे महत्वपूर्ण News पढ़ने के लिए यहाँ Click करें

1. डिप्लोटेनमेंट (Diplotainment) 

25-Sep-2026

डिप्लोटेनमेंट शब्द कूटनीति और मनोरंजन से मिलकर बना है। इसका प्रयोग ऐसी राजनयिक गतिविधियों, अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलनों या मीडिया रणनीतियों के लिए किया जाता है, जहाँ ठोस नीतिगत परिणामों की तुलना में भव्यता, तमाशे, सार्वजनिक प्रदर्शन और मीडिया आकर्षण को अधिक महत्व दिया जाता है।

2. एपॉफीनिया (Apophenia)

24-Sep-2026

असंबंधित घटनाओं या संयोगों में भी कोई खास संबंध, संकेत या अर्थ देखने की मानसिक प्रवृत्ति को एपॉफीनिया कहते हैं। हमारा मस्तिष्क चीजों में पैटर्न खोजता रहता है, इसलिए कई बार जहाँ कोई वास्तविक संबंध नहीं होता, वहाँ भी हमें जुड़ाव दिखाई देता है। यह प्रवृत्ति संयोग को संकेत मानने और बिना पर्याप्त प्रमाण के निष्कर्ष निकालने की वजह बन सकती है।

3. एग्रीवोल्टाइक्स (Agrivoltaics)

10-Sep-2026

एक ही जमीन पर खेती और सौर ऊर्जा उत्पादन को साथ-साथ करने की तकनीक को एग्रीवोल्टाइक्स कहते हैं। इसमें खेतों के ऊपर या उनके बीच Solar Panels लगाए जाते हैं, जबकि नीचे फसलें उगाई जाती हैं। इससे जमीन का बेहतर उपयोग, किसानों की अतिरिक्त आय और स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन संभव होता है।

4. रिवर्स वैक्सीनोलॉजी (Reverse Vaccinology)

03-Sep-2026

रिवर्स वैक्सीनोलॉजी वैक्सीन विकसित करने की एक आधुनिक तकनीक है, जिसमें रोग पैदा करने वाले सूक्ष्मजीव के जीनोम (DNA) का कंप्यूटर द्वारा विश्लेषण करके ऐसे प्रोटीन या एंटीजन की पहचान की जाती है, जो प्रभावी प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया उत्पन्न कर सकते हैं। इससे पारंपरिक तरीकों की तुलना में नए टीकों की खोज और विकास अधिक तेज़ी से किया जा सकता है।

5. उपधातु (Metalloid)

01-Sep-2026

उपधातु ऐसे रासायनिक तत्व होते हैं, जिनमें धातु और अधातु दोनों के गुण पाए जाते हैं। इनके विद्युत और ऊष्मीय गुण सामान्यतः धातुओं और अधातुओं के बीच होते हैं। अधिकांश उपधातु अर्धचालक (Semiconductor) होते हैं, इसलिए इनका उपयोग इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में किया जाता है। बोरॉन, सिलिकॉन, जर्मेनियम, आर्सेनिक, एंटीमनी और टेल्यूरियम प्रमुख उपधातु हैं।

6. मैग्नस प्रभाव(Magnus Effect)

31-Aug-2026

मैग्नस प्रभाव वह भौतिक घटना है जिसमें घूमती हुई वस्तु हवा या द्रव के माध्यम से आगे बढ़ते समय अपनी गति की दिशा से हटकर मुड़ने लगती है। ऐसा वस्तु के दोनों ओर द्रव/वायु के प्रवाह की गति में अंतर और उससे उत्पन्न दाब के अंतर के कारण होता है। क्रिकेट में स्पिन गेंद, फुटबॉल की घुमावदार किक और टेनिस की स्पिन शॉट इसके प्रमुख उदाहरण हैं।

7. रिज (Ridge)

29-Aug-2026

रिज पृथ्वी की सतह पर स्थित एक लंबी, संकरी और ऊँची स्थलाकृति है, जो सामान्यतः दो ढलानों या घाटियों के बीच जल-विभाजक का कार्य करती है। इसका निर्माण पर्वतीय क्षेत्रों में भूगर्भीय उत्थान, भ्रंशन या अपरदन जैसी प्रक्रियाओं से हो सकता है। रिज की ऊँची धाराएँ आसपास के क्षेत्रों से जल के प्रवाह की दिशा निर्धारित करती हैं।

8. पिएत्रा दुरा (Pietra Dura)

28-Aug-2026

पिएत्रा दुरा पत्थर की जड़ाई की एक पारंपरिक कला है। इसमें संगमरमर या कठोर पत्थरों की सतह को तराशकर उसमें रंगीन और कीमती पत्थरों के बारीक टुकड़ों को मजबूती से फिट किया जाता है। इससे आकर्षक फूल-पत्तियां और डिजाइन बनाए जाते हैं। आगरा का ताज महल इस अद्भुत नक्काशी तकनीक का सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक उदाहरण है।

9. चयापचय (Metabolism) 

27-Aug-2026

चयापचय जीवित जीवों की कोशिकाओं के भीतर होने वाली सभी जीवन-निर्वाहक रासायनिक क्रियाओं को चयापचय कहते हैं। इसमें भोजन से ऊर्जा प्राप्त करना, शरीर के ऊतकों का निर्माण करना और अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालना शामिल है।

10. समाहर्ता (Samharta)

26-Aug-2026

समाहर्ता मौर्य प्रशासन का एक प्रमुख अधिकारी था, जिसका मुख्य कार्य राजस्व का आकलन, संग्रह और प्रशासनिक वित्त का प्रबंधन करना था। वह राज्य की आय के विभिन्न स्रोतों की निगरानी करता था तथा करों की वसूली सुनिश्चित करता था।

upsc english
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR