New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

IMPORTANT TERMINOLOGY

पाठ्यक्रम में उल्लिखित विषयों की पारिभाषिक शब्दावलियों एवं देश-दुनिया में चर्चा में रही शब्दावलियों से परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाने का चलन तेजी से बढ़ा है। यह खंड वस्तुनिष्ठ और लिखित दोनों परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है। शब्दावलियों से परिचय अभ्यर्थियों को कम परिश्रम से अधिक अंक लाने में मदद करता है। इस खंड में प्रतिदिन एक महत्वपूर्ण शब्दावली से परिचय कराया जाता है।

प्रतिदिन की सबसे महत्वपूर्ण News पढ़ने के लिए यहाँ Click करें

1. फूका (डूमदेव) (Phooka/Doom dev)

06-Jan-2023

यह दुधारू पशुओं में दुग्ध स्राव को बढ़ाने के लिये दिये जाने वाले किसी पदार्थ या हवा के प्रवेश (Inject) की प्रक्रिया को संदर्भित करता है। पशु क्रूरता (निवारण) अधिनियम के तहत इसे अपराध घोषित किया गया है।

2. लिथली आर्क तकनीक (Lithely Arch Technology)

05-Jan-2023

लिथली आर्क तकनीक आर्क ब्रिज के निर्माण की नवीन, आधुनिक, किफायती तथा सबसे तेज विधि है। इसका उपयोग पुराने मेहराबदार पुलों का पुनर्निर्माण करने तथा उन्हें चौड़ा व मजबूत करने के लिये किया जाता है।

3. निकनेट (NICNET)

04-Jan-2023

यह राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) का सूचना व संचार प्रौद्योगिकी के लिये वाइड एरिया नेटवर्क (WAN) के समान एक उपग्रह-आधारित राष्ट्रव्यापी कंप्यूटर संचार प्रणाली है। इसके माध्यम से केंद्र, राज्य, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर सरकारी मंत्रालयों व विभागों में ई-गवर्नेंस को बढ़ावा दिया जा रहा है।

4. भावनात्मक श्रम (Emotional Labor)

03-Jan-2023

दूसरों की अपेक्षाओं को पूरा करने या अपने पेशेवर लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिये अपनी भावनाओं को प्रबंधित करने, उनमें परिवर्तन करने या उन्हें दबाने की प्रक्रिया को ‘भावनात्मक श्रम’ कहा जाता है। इस अवधारणा को सर्वप्रथम अमेरिकी समाजशास्त्री अर्ली होशचाइल्ड ने प्रस्तुत किया था।

5. कोल्ड डे (Cold Day)

28-Dec-2022

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, जब किसी जगह का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम हो तथा अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस तक कम हो जाए, तो इसे कोल्ड डे कहा जाता है।

6. ग्रीन स्टील (Green Steel)

27-Dec-2022

यह कोयले से चलने वाले संयंत्रों के पारंपरिक कार्बन-गहन निर्माण के स्थान पर निम्न कार्बन ऊर्जा स्रोतों, जैसे- हाइड्रोजन, कोयला गैसीकरण या बिजली का उपयोग करके स्टील के उत्पादन से संबंधित है। पुणे स्थित स्टील कंपनी कल्याणी ग्रुप ने पहले ग्रीन स्टील का निर्माण किया है।

7. डार्क पैटर्न (Dark Pattern)

26-Dec-2022

यह बड़ी तकनीकी कंपनियों द्वारा उपयोग की जाने वाली एक भ्रामक रणनीति है। इसके तहत इंटरनेट-आधारित फर्म उपयोगकर्ताओं को कुछ शर्तों से सहमत होने या किसी लिंक पर क्लिक करने के लिये भ्रमित करती हैं। यह इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के अनुभव पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हुए उन्हें बिग टेक फर्मों के वित्तीय एवं डाटा शोषण के प्रति अधिक संवेदनशील बनाता हैं।

8. ब्रूटलिस्ट वास्तुकला (Brutalist Architecture)

24-Dec-2022

वास्तुकला की इस शैली को द्वितीय विश्व युद्ध के पश्चात यूनाइटेड किंगडम में पुनर्निर्माण परियोजनाओं के दौरान महत्त्व मिला। इसके अंतर्गत भवन निर्माण में सजावट व नक्काशी के स्थान पर मज़बूत, साधारण एवं सजावटरहित निर्माण तथा संरचनात्मक तत्वों पर बल दिया जाता है। इससे कम लागत व कम समय में अधिक निर्माण किया जा सकता है।

9. डेडवेट लॉस (Deadweight Loss)

23-Dec-2022

डेडवेट लॉस उपभोक्ताओ या उत्पादकों के लिये उपयोगिता के मामले में आर्थिक दक्षता की क्षति को दर्शाता है जो किसी वस्तु बाज़ार या सेवा बाज़ार में इष्टम मात्रा का उत्पादन या उपभोग न होने से उत्पन्न होता है।

10. पर्स सीन फिशिंग (Purse Seine Fishing)

22-Dec-2022

पर्स सीन फिशिंग में एक क्षैतिज आकर का जाल होता है जिसका शीर्ष समुद्री सतह पर तैरता रहता है। इसके निचले छोर पर लोहे की कड़ी लगाए जाने से यह भारयुक्त होकर समुद्र तल में नीचे की ओर खिंचते हुए एक पर्स का आकार ग्रहण कर लेता है जिसमें मछलियाँ फँस जाती है। वर्तमान में कई भारतीय तटीय राज्यों द्वारा इस पर प्रतिबंध लगाए जाने के कारण यह पद चर्चा में हैं।

upsc english
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X