New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

IMPORTANT TERMINOLOGY

पाठ्यक्रम में उल्लिखित विषयों की पारिभाषिक शब्दावलियों एवं देश-दुनिया में चर्चा में रही शब्दावलियों से परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाने का चलन तेजी से बढ़ा है। यह खंड वस्तुनिष्ठ और लिखित दोनों परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है। शब्दावलियों से परिचय अभ्यर्थियों को कम परिश्रम से अधिक अंक लाने में मदद करता है। इस खंड में प्रतिदिन एक महत्वपूर्ण शब्दावली से परिचय कराया जाता है।

प्रतिदिन की सबसे महत्वपूर्ण News पढ़ने के लिए यहाँ Click करें

1. डार्क वेब (Dark Web)

03-Dec-2022

डार्क वेब ऐसी कूटबद्ध ऑनलाइन सामग्री को संदर्भित करता है जिन तक पारंपरिक सर्च इंजनों से नहीं पहुँचा जा सकता है। इसके लिये विशेष ब्राउज़र की आवश्यकता होती है, जैसे टोर ब्राउज़र। डार्क वेब का उपयोग इंटरनेट गतिविधियों की गोपनीयता के लिये किया जाता है जो वैधानिक या अवैधानिक दोनों हो सकता है।

2. गैसलाइटिंग (Gaslighting)

02-Dec-2022

गैसलाइटिंग हेरफेर का एक रूप है जिसमें लक्षित व्यक्ति की तथ्यात्मक जानकारी तक पहुँच को बाधित कर उसे गलत जानकारी प्रदान की जाती है, ताकि धीरे-धीरे उसका विश्वास अपने विवेक, आत्मविश्वास और स्मृति से उठने लगता है। इस शब्द की उत्पत्ति 20वीं सदी के मध्य में पैट्रिक हैमिल्टन के एक नाटक से हुई और इंटरनेट के दुष्प्रभावों के कारण वर्तमान में इसकी प्रासंगिकता बढ़ रही है।

3. लैसेज़ फेयर (Laissez-Faire)

01-Dec-2022

लैसेज़ फेयर मुक्त बाज़ार पूँजीवाद का एक आर्थिक दर्शन है जो व्यापारिक मामलों में सरकारी हस्तक्षेप का विरोध करता है। इसे 18वीं शताब्दी में फ्रेंच फिजियोक्रेट्स द्वारा विकसित किया गया था।

4. माउताम (Moutaam)

30-Nov-2022

यह एक चक्रीय पारिस्थितिकी घटना है जो पूर्वोत्तर भारत के मिजोरम और मणिपुर राज्यों में प्रत्येक 48 से 50 वर्ष में होती है। इस दौरान बाँस के वृक्षों में फल लगने के परिणामस्वरूप चूहों की संख्या में वृद्धि तथा उनके द्वारा फसलों को नष्ट किये जाने से इस क्षेत्र में अकाल जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

5. ब्लूबगिंग (Bluebugging)

28-Nov-2022

यह हैकिंग का एक रूप है जो हैकर्स को ब्लूटूथ कनेक्शन के माध्यम से डिवाइस तक पहुंचने की अनुमति देता है। एक बार किसी डिवाइस या फोन के ब्लूबग हो जाने के बाद एक हैकर कॉल सुन सकता है, संदेश पढ़ व भेज सकता है। साथ ही, वह संपर्कों को चुरा सकता है और संशोधित कर सकता है। प्रारंभ में यह ब्लूटूथ क्षमता वाले लैपटॉप के लिये खतरे के रूप में शुरू हुआ जिसे वर्तमान में मोबाइल फोन और अन्य उपकरणों को निशाना बनाने के लिये भी किया जा रहा है।

6. लाइटकॉइन Litecoin (LTC)

26-Nov-2022

लाइटकॉइन एक वैकल्पिक क्रिप्टोकरेंसी है जिसे चार्ली ली द्वारा वर्ष 2011 में विकसित किया गया था। यह बिटकॉइन की तरह एक ओपन-सोर्स वैश्विक भुगतान नेटवर्क पर आधारित है जिसे किसी भी केंद्रीय प्राधिकरण द्वारा नियंत्रित नहीं किया जाता है।

7. वी-20 (V-20)

25-Nov-2022

यह वल्नरेबल-20 का संक्षिप्त रूप है जो जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिये जलवायु सुभेद्य एवं कमजोर अर्थव्यवस्थाओं की एक समर्पित सहयोग पहल है। यह समूह वैश्विक जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिये संवाद और कार्रवाई पर बल देता है। इसकी स्थापना वर्ष 2015 में पेरू की राजधानी लीमा में की गई थी। कॉप-27 के कारण यह समूह चर्चा में हैं।

8. एथनोवेटरनरी चिकित्सा (Ethnoveterinary Medicine)

23-Nov-2022

एथनोवेटरनरी चिकित्सा पद्धति में मवेशियों के इलाज में पारंपरिक और हर्बल दवाओं का उपयोग शामिल है। इस चिकित्सा पद्धति के तहत चीन में एक्यूपंक्चर एवं हर्बल दवा, तिब्बती पशु चिकित्सा तथा भारत में आयुर्वेद को शामिल किया गया है। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट की एक रिपोर्ट ने एथनोवेटरनरी चिकित्सा को एंटीबायोटिक दवाओं के प्रभावी विकल्प के रूप में संदर्भित किया है।

9. कार्बन लीकेज (Carbon Leakage)

22-Nov-2022

विकसित देशों द्वारा सख्त जलवायु नीति अपनाते हुए अपने देश में स्थित उच्च कार्बन उत्सर्जन वाले व्यवसायों पर कर की उच्च दर आरोपित किया जाता हैं, जिससे बचने के लिये व्यवसायों द्वारा लचीली जलवायु नीति वाले देशों में अपने व्ययसाय को स्थानांतरित कर दिया जाता है। इसे कार्बन लीकेज कहा जाता है। कॉप-27 के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा की गयी।

10. ओरोग्राफिक प्रभाव (Orographic Effect)

21-Nov-2022

ओरोग्राफिक प्रभाव तब उत्पन्न होता है जब वायु राशि उच्च स्थलाकृति के ऊपर प्रवाहित होती है। ऐसी स्थिति में पर्वतों के ढाल के सहारे वायु के आरोहण के साथ ही वायु ठंडी होकर संघनित हो जाती है। इसके परिणामस्वरूप पर्वत के पवनाभिमुख ढाल पर अत्यधिक वर्षा होती है।

upsc english
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR