New
Final Result - UPSC CSE Result, 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi : 1st April 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 3rd April 2026, 5:30PM Final Result - UPSC CSE Result, 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi : 1st April 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 3rd April 2026, 5:30PM

IMPORTANT TERMINOLOGY

पाठ्यक्रम में उल्लिखित विषयों की पारिभाषिक शब्दावलियों एवं देश-दुनिया में चर्चा में रही शब्दावलियों से परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाने का चलन तेजी से बढ़ा है। यह खंड वस्तुनिष्ठ और लिखित दोनों परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है। शब्दावलियों से परिचय अभ्यर्थियों को कम परिश्रम से अधिक अंक लाने में मदद करता है। इस खंड में प्रतिदिन एक महत्वपूर्ण शब्दावली से परिचय कराया जाता है।

प्रतिदिन की सबसे महत्वपूर्ण News पढ़ने के लिए यहाँ Click करें

1. कैदी विनिमय (Prisoner Exchange or Prisoner Swap)

08-Aug-2022

कैदी विनिमय या कैदियों की अदला-बदली किसी संघर्ष या युद्ध के कैदियों, जासूसों, बंधकों, आदि को रिहा करने के लिये विरोधी पक्षों के बीच एक सौदा है।

2. परिशोधन (Amortization)

06-Aug-2022

लेखांकन की इस तकनीक का उपयोग एक निश्चित अवधि में ऋण या अमूर्त संपत्ति के मूल्य को कम करने के लिये किया जाता है। ऋण के संबंध में लागू किये जाने पर यह ऋण भुगतान को समय के साथ बढ़ाता है जबकि किसी संपत्ति के संदर्भ में यह मूल्यह्रास के समान होता है।

3. एमिकस क्यूरी (Amicus Curiae)

05-Aug-2022

एमिकस क्यूरी वह व्यक्ति होता है जो न्यायालय में किसी मामले का पक्षधर नहीं होता है परंतु सूचना, विशेषज्ञता या अंतर्दृष्टि प्रदान कर न्यायालयी प्रक्रिया में सहायक होता है। इसे ‘न्यायालय मित्र’ के रूप में जाना जाता है। इसकी उत्पत्ति रोमन कानून से हुई थी।

4. बीटा (Beta)

04-Aug-2022

बीटा मुख्यत: ‘पूंजी परिसंपत्ति मूल्य निर्धारण मॉडल’ (CAPM) में उपयोग किया जाता है। यह बाजार संचलन के सापेक्ष स्टॉक में अपेक्षित परिवर्तनों को मापता है। यह स्टॉक बाजार में पोर्टफोलियो की अस्थिरता या व्यवस्थित जोखिम का सूचक है।

5. कंगारू कोर्ट (Kangaroo Court)

03-Aug-2022

इसका प्रयोग लोगों के समूह द्वारा आयोजित उन अनौपचारिक अदालत के लिये किया जाता है, जहाँ वैध साक्ष्य के बिना असंवैधानिक और गैरकानूनी तरीके से निर्णय सुनाया जाता है। इसमें अनुचित व पक्षपाती निर्णय दिया जाता है।

6. ऑटार्की (Autarky)

02-Aug-2022

यह आत्मनिर्भरता की स्थिति को संदर्भित करता है। आमतौर पर इसका प्रयोग उन राष्ट्रों या अर्थव्यवस्थाओं का वर्णन करने के लिये किया जाता है जिनका लक्ष्य अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर निर्भरता को कम करना है। इसे आर्थिक राष्ट्रवाद और संरक्षणवाद का चरम रूप माना जा सकता है।

7. ‘ई-कॉमर्स’ (E-commerce)

01-Aug-2022

यह इलेक्ट्रॉनिक कॉमर्स का संक्षिप्त रूप है। इसका अभिप्राय डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक नेटवर्क के माध्यम से वस्तुओं एवं सेवाओं के क्रय-विक्रय की प्रक्रिया से है।

8. ज़ीरो एफ. आई.आर. (Zero F.I.R.)

31-Jul-2022

ज़ीरो एफ.आई.आर. पुलिस द्वारा किसी संज्ञेय अपराध के बारे में सूचना प्राप्त होने पर तैयार किया गया एक लिखित दस्तावेज है, जिसे किसी भी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया जा सकता है। जबकि एफ.आई.आर. केवल घटना स्थल के लिये अधिकृत किसी विशेष पुलिस स्टेशन में ही दर्ज की जा सकती है।

9. क्रिप्टो-जैकिंग (Crypto-jacking)

30-Jul-2022

यह एक प्रकार का साइबर-हमला है। इसका प्रयोग हमलावर किसी कंप्यूटर डिवाइस को हैक करके क्रिप्टो माइनिंग के लिये करते हैं।

10. जोहार (JOHAR)

28-Jul-2022

जोहार शब्द का अर्थ 'सम्मान देना' है। इसका उपयोग झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में मुख्यतः संथाली, मुंडा और हो आदिवासी समुदायों द्वारा 'अभिवादन एवं स्वागत' करने के लिये किया जाता है। वहीं, उरांव समुदाय अभिवादन के लिये 'जय धर्म' शब्द का प्रयोग करता है।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X