New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

IMPORTANT TERMINOLOGY

पाठ्यक्रम में उल्लिखित विषयों की पारिभाषिक शब्दावलियों एवं देश-दुनिया में चर्चा में रही शब्दावलियों से परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाने का चलन तेजी से बढ़ा है। यह खंड वस्तुनिष्ठ और लिखित दोनों परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है। शब्दावलियों से परिचय अभ्यर्थियों को कम परिश्रम से अधिक अंक लाने में मदद करता है। इस खंड में प्रतिदिन एक महत्वपूर्ण शब्दावली से परिचय कराया जाता है।

प्रतिदिन की सबसे महत्वपूर्ण News पढ़ने के लिए यहाँ Click करें

1. इकॉनोमिक मोट (Economic Moat)

10-Feb-2023

यह किसी व्यवसाय की अपने प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त बनाए रखने की क्षमता को संदर्भित करता है। इसमें कंपनी का आकार, परिसंपत्ति एवं लागत के माध्यम से बढ़त शामिल है। इस पद को प्रसिद्ध निवेशक वारेन बफेट ने लोकप्रिय बनाया था।

2. ह्यूमन माइंस (Human Mines)

09-Feb-2023

यह वर्तमान में कई चीनी व्यक्तियों की हताशा को दर्शाने के लिये प्रयोग किया जाने वाला पद है जो चीन की शिक्षा, रोजगार एवं स्वास्थ्य देखभाल नीतियों का विरोध करते हैं। उन्हें लगता है कि उनके बच्चों को भी उसी दासता का सामना करना पड़ेगा जो उनकी पिछली पीढ़ियों को भुगतना पड़ा था।

3. ले-ऑफ़ (Lay-off)

08-Feb-2023

यह खराब आर्थिक स्थिति या कार्य की कमी के कारण किसी कंपनी द्वारा अपने कर्मचारियों या श्रमिकों का अस्थायी या स्थायी कार्य-मुक्ति को संदर्भित करने के लिये उपयोग किया जाने वाला पद है। गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेज़न तथा डेल जैसी टेक-कंपनियों द्वारा वर्तमान में इसका प्रयोग किया जा रहा है।

4. रिवर्स फ्लिपिंग (Reverse Flipping)

07-Feb-2023

एक विदेशी कंपनी के संपूर्ण स्वामित्व को किसी अन्य देश की कंपनी को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया को रिवर्स फ्लिपिंग कहते है। इसमें विदेशी कंपनी के सभी बौद्धिक संपदा अधिकारों एवं उसके स्वामित्व वाले सभी डाटा का हस्तांतरण शामिल होता है। यह प्रभावी रूप से एक विदेशी कंपनी को एक देशी इकाई की 100% सहायक कंपनी में बदल देता है।

5. स्पंज शहर (Sponge City)

31-Jan-2023

स्पंज शहर पद का उपयोग शहरी क्षेत्रों, जैसे- वृक्षों, झीलों एवं पार्कों या वर्षा जल को अवशोषित करने तथा बाढ़ को रोकने के उद्देश्य से अन्य प्राकृतिक क्षेत्रों का वर्णन करने के लिये किया जाता है। हाल के वर्षों में जलवायु परिवर्तन के परिणामों से निपटने के लिये प्रकृति-आधारित समाधानों के उपयोग में वृद्धि हुई है।

6. विलंबित क्षतिपूर्ति (Deferred Compensation)

30-Jan-2023

यह एक प्रकार की प्रोत्साहन योजना है जिसका उपयोग नियोक्ता प्रमुख कर्मचारियों को बनाये रखने के लिये करते हैं। इसे संघीय नियमों के तहत योग्य या गैर-योग्य के रूप में संरचित किया जा सकता है। गैर-योग्य विलंबित क्षतिपूर्ति का जोखिम यह है कि यदि कंपनी दिवालिया हो जाती है तो कर्मचारी को आर्थिक हानि हो सकती है।

7. मार्केटिंग मिक्स (Marketing Mix)

27-Jan-2023

किसी उत्पाद या सेवा के सफलतापूर्वक विपणन के लिये मार्केटिंग मिक्स को प्रमुख विचार माना जाता है। यह अवधारणा 1950 के दशक के आसपास विपणन उद्योग के विकास के साथ सामने आई। इसे 4पी (उत्पाद, मूल्य, स्थान और प्रचार) के रूप में जाना जाता है। इसके तहत किसी उत्पाद का विपणन करते समय उपभोक्ता की पसंद, आवश्यकता, उत्पाद का प्रतिस्पर्धा में अव्वल होना तथा निर्माता कंपनी का ग्राहकों पर प्रभाव जैसे कई कारकों को शामिल किया जाता है।

8. इम्यून इंप्रिंटिंग (Immune Imprinting)

25-Jan-2023

इम्यून इंप्रिंटिंग संक्रमण या टीकाकरण के माध्यम से सामना किये गए पहले वैरिएंट के आधार पर शरीर की अपनी प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को दोहराने की एक प्रवृत्ति है। यह तब घटित होती है जब कोई वैरिएंट एक ही रोगज़नक़ के नए या थोड़े अलग प्रकार के साथ सामने आता है।

9. शैडो बैनिंग (Shadow Banning)

24-Jan-2023

यह पद सोशल मीडिया कंपनियों द्वारा उपयोगकर्ता के किसी पोस्ट की दृश्यता को सीमित करने के लिये चोरी-छिपे की जा रही कार्रवाई को संदर्भित करता है। वर्तमान में इस पद का उपयोग सोशल मीडिया पोस्ट पर इच्छित ध्यानाकर्षण न पाए जाने के कारण असंतोष व्यक्त करने के लिये भी किया जा रहा है।

10. मेडे कॉल (Mayday call)

19-Jan-2023

मेडे कॉल एक आपातकालीन कॉल है जिसका उपयोग आपात स्थिति (जहाज या विमान में) का संकेत देने के लिये किया जाता है। हालांकि, इसका उपयोग कई अन्य स्थितियों में किया जा सकता है। आपातकालीन स्थिति प्रदर्शित करने के लिये ‘मेडे’ शब्द को लगातार तीन बार बोला जाता है ताकि इसे समान लगने वाला कोई अन्य शब्द या वाक्यांश न समझा जाए।

upsc english
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR