New
Final Result - UPSC CSE Result, 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi : 23rd March 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 17th March 2026 Final Result - UPSC CSE Result, 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi : 23rd March 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 17th March 2026

IMPORTANT TERMINOLOGY

पाठ्यक्रम में उल्लिखित विषयों की पारिभाषिक शब्दावलियों एवं देश-दुनिया में चर्चा में रही शब्दावलियों से परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाने का चलन तेजी से बढ़ा है। यह खंड वस्तुनिष्ठ और लिखित दोनों परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है। शब्दावलियों से परिचय अभ्यर्थियों को कम परिश्रम से अधिक अंक लाने में मदद करता है। इस खंड में प्रतिदिन एक महत्वपूर्ण शब्दावली से परिचय कराया जाता है।

प्रतिदिन की सबसे महत्वपूर्ण News पढ़ने के लिए यहाँ Click करें

1. बकाया देय दिन (Days Payable Outstanding)

07-Sep-2022

यह एक वित्तीय अनुपात है जो उस औसत समय (दिनों में) को इंगित करता है जिसमें एक कंपनी अपने व्यापार लेनदारों को बिल, चालान आदि का भुगतान करती है। अनुपात की गणना त्रैमासिक या वार्षिक आधार पर की जाती है। इससे कंपनी के नकदी बहिर्वाह प्रबंधन का पता चलता है।

2. न्यू फंड ऑफर (New Fund Offer)

05-Sep-2022

यह किसी निवेश कंपनी द्वारा प्रस्तुत किसी नए फंड के लिये पहली सदस्यता की पेशकश है। फर्म इसके माध्यम से प्रतिभूतियों की खरीद के लिये पूंजी जुटाती हैं। फंड की संरचना के अनुसार शुरुआती खरीदारी की पेशकश परिवर्तनशील होती है। आई.पी.ओ. के समान इसका उद्देश्य भी पूंजी जुटाना और निवेशकों को आकर्षित करना है।

3. नो-फ्रिल्स खाता (No-frills Accounts)

02-Sep-2022

नो-फ्रिल्स बैंक खाते की शुरुआत बैंकिंग सुविधाओं तक सार्वभौमिक पहुँच को सक्षम बनाने के लिये की गई थी। ऐसे खातों में न्यूनतम शेष राशि रखने की अनिवार्यता नहीं होती तथा अन्य बैंकिंग सुविधाएँ, जैसे- निकासी, एटीएम और डेबिट कार्ड की सुविधा शून्य शुल्क पर उपलब्ध करई जाती है। इन्हें बेसिक सेविंग बैंक डिपॉजिट अकाउंट भी कहते है।

4. रूटिंग नंबर (Routing Number)

01-Sep-2022

रूटिंग नंबर का उपयोग किसी वित्तीय संस्थान द्वारा अपनी पहचान करने के लिये किया जाता है। यह नंबर इंगित करता है कि खाता किस बैंक में है, जबकि खाता संख्या उस बैंक में खाताधारक की विशिष्ट पहचान को दर्शाता है। प्रत्येक वित्तीय लेनदेन के लिये इन दोनों की आवश्यकता होती है।

5. लिपस्टिक प्रभाव (Lipstick Effect)

29-Aug-2022

यह उस स्थिति को दर्शाता जब उपभोक्ता रिसेशन, आर्थिक मंदी या नकदी की कमी के दौरान भी छोटी-छोटी चीजों पर धन खर्च करके मानसिक संतुष्टि प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। लिपस्टिक प्रभाव के आधार पर इन कम मूल्य वाली विलासिता संबंधी वस्तुओं की बिक्री का उपयोग आर्थिक मंदी के संकेतक के रूप में किया जा सकता है।

6. ड्यूपॉन्ट विश्लेषण (DuPont Analysis)

26-Aug-2022

ड्यूपॉन्ट विश्लेषण तकनीक का उपयोग इक्विटी पर रिटर्न के विभिन्न कारकों को विघटित करने के लिये किया जाता है। कोई निवेशक दो समान फर्मों की परिचालन दक्षता की तुलना करने के लिये इस विश्लेषण उपकरण का उपयोग कर सकता है। इसको वर्ष 1914 में ड्यूपॉन्ट कॉर्पोरेशन के कर्मचारी एफ. डोनाल्डसन ब्राउन ने विकसित किया था।

7. अकल्चरेशन (Acculturation)

24-Aug-2022

यह एक समाजशास्त्रीय अवधारणा है। यह ऐसे परिवर्तन की व्याख्या करती है, जब दो या अधिक समुदाय एक-दूसरे के संपर्क में आते हैं और अपनी संस्कृतियों का आदान-प्रदान करते हैं।

8. डाइल्यूशन (Dilution)

22-Aug-2022

यह अर्थव्यवस्था में उस स्थिति को संदर्भित करता है जब कोई कंपनी नए शेयर जारी करती है। इसके परिणामस्वरूप कंपनी के मौजूदा शेयरधारकों के स्वामित्व प्रतिशत में कमी आती है। इस स्थिति में कंपनी की प्रति शेयर आय (EPS) में भी कमी आती है, जिसका शेयर की कीमतों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

9. प्लूटोक्रेसी (Plutocracy)

20-Aug-2022

प्लूटोक्रेसी, अत्यधिक धनाढ्य लोगों द्वारा (प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से) शासित समाज के लिये प्रयोग की जाने वाली शब्दावली है। प्लूटोक्रेसी में प्रायः ऐसा होता है कि समाज के निम्न वर्ग के लिये निर्धारित लाभांश की कीमत पर धनाढ्य लोगों के हित की नीतियाँ बनाई जाती हैं। व्यवहार में, अन्यायपूर्ण शासन व्यवस्था के लिये प्लूटोक्रेसी शब्दावली का प्रयोग किया जाता है।

10. स्विंग वोटर (Swing Voter)

17-Aug-2022

ऐसा मतदाता होता है जो किसी राजनीतिक दल का पक्का समर्थक नहीं होता है, इसलिये निर्वाचन में इसके मतदान का अनुमान लगाना मुश्किल होता है। ऐसे मतदाताओं की चुनाव के परिणाम को निर्धारित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X