New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

IMPORTANT TERMINOLOGY

पाठ्यक्रम में उल्लिखित विषयों की पारिभाषिक शब्दावलियों एवं देश-दुनिया में चर्चा में रही शब्दावलियों से परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाने का चलन तेजी से बढ़ा है। यह खंड वस्तुनिष्ठ और लिखित दोनों परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है। शब्दावलियों से परिचय अभ्यर्थियों को कम परिश्रम से अधिक अंक लाने में मदद करता है। इस खंड में प्रतिदिन एक महत्वपूर्ण शब्दावली से परिचय कराया जाता है।

प्रतिदिन की सबसे महत्वपूर्ण News पढ़ने के लिए यहाँ Click करें

1. बैंकएश्योरेंस (Bancassurance)

20-May-2023

बैंकएश्योरेंस कंपनी की ओर से बैंक ग्राहकों को बीमा सेवाएं (जीवन या गैर-जीवन) प्रदान करने के लिये बैंकों और बीमा कंपनियों के मध्य एक समझौता है। बैंकों के बड़े ग्राहक आधार के कारण बैंकएश्योरेंस भारत में बीमा कंपनियों के लिये एक लोकप्रिय वितरण चैनल बन गया है। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) भी बैंकों को बीमा दलालों के रूप में कार्य करने की अनुमति देकर भारत में बैंकएश्योरेंस को बढ़ावा दे रहा है।

2. आप्रायोजित जमा रसीद (Unsponsored Depository Receipt)

17-May-2023

आप्रायोजित जमा रसीद जारी करने में विदेशी फर्म की कोई भागीदारी नहीं होती है। इसके तहत एक कस्टोडियन स्थानीय बाजार में निवेशकों (कंपनी से नहीं) से शेयर खरीदकर एक पूल बनाकर विदेशों में इन शेयरों के व्यापार की सुविधा देता है। इसमें निवेशक के पास कोई मताधिकार नहीं होता है। अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण गिफ्ट सिटी में भारतीय शेयरों के लिये इसकी अनुमति देने की संभावनाओं की तलाश कर रहा है।

3. सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची (Positive Indigenisation List)

16-May-2023

यह उन रक्षा वस्तुओं की सूची है जिसे सशस्त्र बल केवल घरेलू निर्माताओं से खरीदने के लिये बाध्य हैं। ये निर्माता निजी या सार्वजनिक क्षेत्र से हो सकते हैं। इसका उद्देश्य रक्षा क्षेत्र में 'आत्मनिर्भरता' को बढ़ावा देना और सार्वजनिक क्षेत्र के रक्षा उपक्रमों द्वारा किये जाने वाले आयात को कम करना है। हाल ही में, रक्षा मंत्रालय ने चौथी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची को अनुमति दी है जिसमें रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण 928 रक्षा वस्तुएँ शामिल हैं।

4. ज़ोंबी बैंक (Zombie Banks)

15-May-2023

ज़ोंबी बैंक एक दिवालिया वित्तीय संस्थान को संदर्भित करता है। ये सरकार के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष समर्थन द्वारा अपनी संचालन गतिविधियाँ जारी रखने में सक्षम होते हैं। बैंकिंग प्रणाली में अव्यवस्था को फैलने से रोकने के लिये इन्हें बचाए रखा जाता है। बचत और ऋण संकट के संदर्भ में इस शब्द को वर्ष 1987 में एडवर्ड केन ने गढ़ा था।

5. टर्मिनेटर ज़ोन (Terminator Zones)

14-May-2023

टर्मिनेटर ज़ोन या गोधूलि क्षेत्र एक गतिमान रेखा है जो किसी ग्रहीय पिंड के दिन के प्रकाश पक्ष और रात के अंधकार पक्ष को विभाजित करती है। यह ग्रहों पर एक वलय के समान है जिसका एक पक्ष सदैव अपने तारे/सूर्य के सामने रहता है और दूसरा पक्ष अंधेरे का सामना करता है। पृथ्वी का टर्मिनेटर ज़ोन लगभग इसके व्यास के बराबर है।

6. बिरिन (Birin)

13-May-2023

यह जैतून के पौधे से तेल निकालने के पश्चात् बचे अवशेष से निर्मित जैव ईंधन है। पेट्रोलियम उत्पादों की बढ़ती कीमतों के बीच यह एक विकल्प के रूप में सामने आया है जिसका उपयोग सीरियाई लोगों द्वारा ठंड के समय अपने घरों को गर्म करने के लिये किया जाता है।

7. जुडिमा (Judima)

12-May-2023

यह असम में चावल व कुछ जड़ी-बूटियों को मिलाकर बनाई जाने वाली शराब की एक किस्म है। यह जी.आई. टैग प्राप्त करने वाला उत्तर-पूर्व का पहला पेय पदार्थ है। इसे मुख्यतः असम के दीमासा द्वारा तैयार किया जाता है।

8. ब्रेडक्रंब (Breadcrumbs)

11-May-2023

यह एक ग्राफिकल कंट्रोल एलिमेंट है जो यूज़र इंटरफेस और वेब पेज को निर्देशित करने में मदद करता है। उपयोगकर्ता एक पेज से दूसरे पेज पर जाने के लिये वेबसाइट और सॉफ्टवेयर ब्रेडक्रंब का उपयोग करते हैं। यह उपयोगकर्ताओं को किसी साइट के बारे में समझने और बेहतर तरीके से एक्सप्लोर करने में मदद करता है।

9. फिशिंग (Phishing)

09-May-2023

फ़िशिंग से तात्पर्य हैकर्स द्वारा इंटरनेट पर नकली वेबसाइट या भ्रामक ईमेल के माध्यम से यूज़र्स के साथ की गई धोखेबाजी से है। इसमें हैकर्स पीड़ितों से गोपनीय जानकारी प्राप्त करने का प्रयास करता है जिसका उपयोग वह सामान्यतः उसे ब्लैकमेल करने या बैंकिंग धोखाधड़ी के लिये करता है।

10. कैल्कोजेन्स (Chalcogens)

05-May-2023

कैल्कोजेन्स, ग्रीक शब्द ‘कैल्कोस’ (अयस्क) और लैटिन शब्द ‘जेन्स’ (बनाने वाले) से मिलकर बना है। कैल्कोजेन्स को अयस्क बनाने वाले तत्वों के रूप में जाना जाता है। इन तत्वों के संयोजी कोश में कुल 6 इलेक्ट्रॉन होते हैं और ये आधुनिक आवर्त सारणी (या ऑक्सीजन परिवार) के समूह 16 के रासायनिक तत्व हैं। इस समूह में ऑक्सीजन, सल्फर, सेलेनियम, टेल्यूरियम, रेडियोधर्मी तत्व पोलोनियम एवं मानव निर्मित तत्व लिवरमोरियम शामिल हैं।

upsc english
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X