New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

IMPORTANT TERMINOLOGY

पाठ्यक्रम में उल्लिखित विषयों की पारिभाषिक शब्दावलियों एवं देश-दुनिया में चर्चा में रही शब्दावलियों से परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाने का चलन तेजी से बढ़ा है। यह खंड वस्तुनिष्ठ और लिखित दोनों परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है। शब्दावलियों से परिचय अभ्यर्थियों को कम परिश्रम से अधिक अंक लाने में मदद करता है। इस खंड में प्रतिदिन एक महत्वपूर्ण शब्दावली से परिचय कराया जाता है।

प्रतिदिन की सबसे महत्वपूर्ण News पढ़ने के लिए यहाँ Click करें

1. साल्ट केव (Salt Cave)

03-Jun-2023

साल्ट केव्स का निर्माण घोल खनन प्रक्रिया द्वारा किया जाता है, जिसमें नमक के विलवीकरण के लिये वृहद लवण जमाव वाली भूगर्भीय संरचनाओं में जल पहुँचाया जाता है। जल में घुलित लवण को संरचना से बाहर निकालकर उस स्थान का उपयोग कच्चे तेल के भण्डारण के लिये किया जाता है। चट्टानी गुफाओं को विकसित करने की तुलना में यह प्रक्रिया सरल, तेज और किफायती है। सरकारी स्वामित्व वाली इंजीनियर्स इंडिया कंपनी राजस्थान में साल्ट केव-आधारित रणनीतिक तेल भंडार विकसित करने की संभावनाओं और व्यवहार्यता का अध्ययन कर रही है।

2. नेक्रोफिलिया (Necrophilia)

01-Jun-2023

नेक्रोफिलिया ग्रीक भाषा के शब्द फिलियोस (आकर्षण/प्रेम) और नेक्रोस (मृत शरीर) से लिया गया है। इसके तहत मृत शरीर के लिये यौन आकर्षण को परिभाषित किया जाता है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार को भारतीय दंड संहिता में संशोधन कर नेक्रोफिलिया को अपराध घोषित करने का निर्देश दिया है। यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, न्यूज़ीलैंड और दक्षिण अफ्रीका में इसे अपराध की श्रेणी में शामिल किया गया है।

3. स्नोबॉल प्रभाव (Snowball Effect)

29-May-2023

जब कोई स्नोबॉल हिमाच्छादित ढलान से नीचे की ओर जाता है, तब इसके कोर के चारों ओर अधिक बर्फ एकत्र होने के कारण इसके आकर में वृद्धि हो जाती है। विश्व आर्थिक मंच के अनुसार, भारत की अर्थव्यवस्था स्नोबॉल प्रभाव से गुजर रही है जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास से अधिक निवेश एवं रोज़गार के अवसर सृजित होंगे। यह आने वाले वर्षों में एक घातीय वृद्धि होगी जहाँ ऐसी स्थिति निर्मित होगी जिससे निर्धनता में गिरावट आने के साथ ही युवाओं के लिये अधिक अवसर उत्पन्न होंगे।

4. उनोदरी (Unodari)

27-May-2023

उनोदरी जैन धर्म के अंतर्गत मोक्ष प्राप्ति के चरण को संदर्भित करता है। इस चरण में जैन भिक्षुओं या निर्वाण प्राप्तकर्ता द्वारा भोजन के उपभोग एवं कपड़ों व बर्तनों के उपयोग में कमी और क्रोध का दमन शामिल है। इस तपस्या का अभ्यास मूलभूत आवश्यकताओं को कम करके किया जाता है।

5. उशरी (Ushari)

26-May-2023

यह सल्तनत काल में भूमि के एक प्रकार को संदर्भित किया जाने वाला पद था। वस्तुत: उशरी भूमि पर मुस्लिमों द्वारा खेती की जाती थी। उशरी भूमि से उपज का 1/10 हिस्सा कर के रूप में लिया जाता था जबकि गैर-मुस्लिमों द्वारा प्रयुक्त भूमि खराजी से उपज का 1/2 से 1/5 हिस्सा कर के रूप में लिया जाता था।

6. डी-रिस्किंग (De-risking)

25-May-2023

डी-रिस्किंग वित्तीय संस्थानों द्वारा जोखिम प्रबंधन के बजाय ग्राहकों या ग्राहकों की श्रेणियों के साथ व्यावसायिक संबंधों को समाप्त या प्रतिबंधित करने की घटना को संदर्भित करता है। यह व्यवसाय को उन क्षेत्रों से दूर ले जाने की बात करता जो लाभ उत्पन्न करने के मामले में जोखिम से भरे होते हैं। वर्तमान में एक कूटनीतिक मूलमंत्र के रूप में यह आर्थिक क्षेत्र में चीनी विकास को रोकने की कोशिश किये बिना चीन पर निर्भरता को कम करने की बात करता है।

7. बेंच हंटिंग (Bench Hunting)

24-May-2023

बेंच हंटिंग या फोरम शॉपिंग से तात्पर्य किसी वकील या पक्षकार द्वारा जानबूझकर अपने न्यायिक मामले की सुनवाई के लिये अपने मनपसंद न्यायाधीश या बेंच में स्थांतरित करवाने का प्रयास है। इसका सकारात्मक पक्ष न्यायिक पूर्वाग्रह से स्वयं को सुरक्षित करना है। हालाँकि, वर्तमान में इसका उपयोग न्यायिक निर्णय को अपने पक्ष में करने के लिये किया जाता है।

8. हिस्टेरेक्टॉमी (Hysterectomy)

23-May-2023

हिस्टेरेक्टॉमी एक शल्यचिकित्सा प्रक्रिया है जिसमें स्त्री गर्भाशय को हटाना शामिल है। जब केवल गर्भाशय को हटाया जाता है, तो इसे आंशिक हिस्टेरेक्टॉमी कहा जाता है जबकि गर्भाशय के साथ-साथ गर्भाशय ग्रीवा को हटाने को पूर्ण हिस्टेरेक्टॉमी कहा जाता है। भारत में फाइब्रॉएड, एंडोमेट्रियोसिस और असामान्य रक्तस्राव जैसी स्त्रीरोग संबंधी उपचार के लिये हिस्टेरेक्टॉमी की जाती है।

9. विंटरकिल (Winterkill)

22-May-2023

विंटरकिल पद का उपयोग शीतकाल में जल निकायों में ऑक्सीजन की कमी के कारण मछलियों की मृत्यु का वर्णन करने के लिये किया जाता है। जलीय निकाय में जलमग्न वनस्पतियां व शैवाल प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया के माध्यम से ऑक्सीजन उत्पादित करते हैं। शीतकाल के दौरान जल निकायों पर जमी बर्फ वनस्पति तक पहुँचने वाली धूप की मात्रा को सीमित कर देती है जिससे ऑक्सीजन उत्पादन कम हो जाता है। ऑक्सीजन की कमी से मछली की कुछ प्रजातियों की दम घुटने से मृत्यु हो जाती है।

10. बैंकएश्योरेंस (Bancassurance)

20-May-2023

बैंकएश्योरेंस कंपनी की ओर से बैंक ग्राहकों को बीमा सेवाएं (जीवन या गैर-जीवन) प्रदान करने के लिये बैंकों और बीमा कंपनियों के मध्य एक समझौता है। बैंकों के बड़े ग्राहक आधार के कारण बैंकएश्योरेंस भारत में बीमा कंपनियों के लिये एक लोकप्रिय वितरण चैनल बन गया है। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) भी बैंकों को बीमा दलालों के रूप में कार्य करने की अनुमति देकर भारत में बैंकएश्योरेंस को बढ़ावा दे रहा है।

upsc english
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR