पाठ्यक्रम में उल्लिखित विषयों की पारिभाषिक शब्दावलियों एवं देश-दुनिया में चर्चा में रही शब्दावलियों से परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाने का चलन तेजी से बढ़ा है। यह खंड वस्तुनिष्ठ और लिखित दोनों परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है। शब्दावलियों से परिचय अभ्यर्थियों को कम परिश्रम से अधिक अंक लाने में मदद करता है। इस खंड में प्रतिदिन एक महत्वपूर्ण शब्दावली से परिचय कराया जाता है।
प्रतिदिन की सबसे महत्वपूर्ण News पढ़ने के लिए यहाँ Click करें
03-Jul-2026
माइक्रोग्रिड एक स्थानीय एवं स्वतंत्र विद्युत प्रणाली है, जो सौर, पवन, बायोमास या अन्य ऊर्जा स्रोतों से बिजली उत्पन्न, संग्रहीत और वितरित करती है। यह मुख्य विद्युत ग्रिड के साथ या उससे अलग (आइलैंड मोड) भी कार्य कर सकती है। इसका उद्देश्य विश्वसनीय, दक्ष, सुरक्षित और सतत ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करना है।
02-Jul-2026
रेडियोथेरानॉस्टिक्स परमाणु चिकित्सा की एक उन्नत तकनीक है, जिसमें रेडियोधर्मी समस्थानिकों (Radioisotopes) का उपयोग रोग, विशेषकर कैंसर, की पहचान और उपचार दोनों के लिए किया जाता है। यह रोगग्रस्त कोशिकाओं को लक्षित कर सटीक उपचार प्रदान करती है, जिससे स्वस्थ ऊतकों को अपेक्षाकृत कम क्षति पहुँचती है।
01-Jul-2026
प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग वह प्रक्रिया है, जिसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) मॉडल से सटीक, प्रासंगिक और उच्च-गुणवत्ता वाले परिणाम प्राप्त करने के लिए स्पष्ट, सुव्यवस्थित तथा उद्देश्यपूर्ण निर्देश (प्रॉम्प्ट) तैयार किए जाते हैं। इसका उद्देश्य AI को सही संदर्भ, भूमिका और अपेक्षित कार्य बताकर अधिक प्रभावी एवं विश्वसनीय उत्तर प्राप्त करना होता है।
30-Jun-2026
स्पिन्ट्रॉनिक्स या स्पिन इलेक्ट्रॉनिक्स, नैनो-प्रौद्योगिकी की एक उभरती हुई शाखा है जिसमें इलेक्ट्रॉन के पारंपरिक 'आवेश' के साथ-साथ उसके अंतर्निहित 'स्पिन' (घूर्णन) का भी उपयोग किया जाता है। इसके तहत डेटा को प्रोसेस और स्टोर करने के लिए इलेक्ट्रॉन के स्पिन ओरिएंटेशन (अप या डाउन) को नियंत्रित किया जाता है। यह तकनीक पारंपरिक इलेक्ट्रॉनिक्स की तुलना में अधिक तेज़, ऊर्जा-कुशल और उच्च क्षमता वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरण विकसित करने में सहायक है।
27-Jun-2026
एस्ट्रोफिजिकल रेडशिफ्ट वह परिघटना है जिसमें दूर स्थित आकाशगंगाओं या तारों से आने वाले प्रकाश की तरंगदैर्घ्य बढ़ जाती है और वह लाल रंग की ओर खिसक जाता है। यह मुख्यतः ब्रह्मांड के विस्तार या गुरुत्वीय प्रभाव के कारण होता है। रेडशिफ्ट से खगोलीय पिंडों की दूरी और वेग का अनुमान लगाया जाता है।
26-Jun-2026
नैनोफोटोनिक्स (या नैनो-ऑप्टिक्स) विज्ञान और तकनीक की वह शाखा है, जिसमें नैनोमीटर पैमाने (यानी 10-9 मीटर) पर प्रकाश (फोटॉन्स) और पदार्थ के आपसी संबंधों का अध्ययन किया जाता है। यह प्रकाश और नैनो-संरचनाओं की परस्पर क्रिया पर आधारित है तथा अत्यधिक संवेदनशील सेंसर, उच्च गति संचार, सोलर सेल्स और उन्नत ऑप्टिकल उपकरणों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
24-Jun-2026
गैलेक्सी क्वेंचिंग वह प्रक्रिया है, जिसमें किसी आकाशगंगा में नए तारों का निर्माण धीरे-धीरे या पूरी तरह रुक जाता है। इसका मुख्य कारण तारा-निर्माण के लिए आवश्यक ठंडी गैस का समाप्त होना, गर्म हो जाना या बाहर निकल जाना होता है। परिणामस्वरूप आकाशगंगा निष्क्रिय होती जाती है और उसमें मुख्यतः पुराने तारे ही शेष रहते हैं।
22-Jun-2026
कम्पलीट स्ट्रीट्स ऐसी सड़कें होती हैं जिनकी योजना, डिजाइन और प्रबंधन इस प्रकार किया जाता है कि पैदल यात्रियों, साइकिल चालकों, दिव्यांगजनों, सार्वजनिक परिवहन उपयोगकर्ताओं तथा मोटर वाहनों सहित सभी सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए सुरक्षित, सुलभ, सुविधाजनक और समावेशी आवागमन सुनिश्चित हो। इनका उद्देश्य सड़क सुरक्षा, सतत परिवहन और बेहतर शहरी जीवन गुणवत्ता को बढ़ावा देना है।
20-Jun-2026
त्रिलैटरैशन एक ज्यामितीय विधि है, जिसका उपयोग कम से कम तीन ज्ञात बिंदुओं से दूरी मापकर किसी अज्ञात बिंदु (स्थान) की सटीक स्थिति निर्धारित करने के लिए किया जाता है। यह तकनीक मुख्य रूप से जीपीएस (GPS) नेविगेशन, सर्वेक्षण (Surveying) और मानचित्रण (Mapping) में उपयोग की जाती है।
19-Jun-2026
बॉर्डर गेटवे प्रोटोकॉल (BGP) इंटरनेट का प्रमुख रूटिंग प्रोटोकॉल है, जो विभिन्न नेटवर्कों बीच डेटा के आदान-प्रदान के लिए सर्वोत्तम मार्ग निर्धारित करता है। इसे इंटरनेट की “नेविगेशन प्रणाली” भी कहा जाता है, क्योंकि यह डेटा पैकेटों को उनके गंतव्य तक पहुँचाने हेतु उपयुक्त मार्ग चुनने और अपडेट करने का कार्य करता है।
Our support team will be happy to assist you!