New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

डिजिटल न्यूज रिपोर्ट

संदर्भ

  • जून 2021 में ‘रॉयटर्स डिजिटल न्यूज़ रिपोर्ट,2021’ का प्रकाशन किया गया। इस अध्ययन को ‘रॉयटर्स इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ जर्नलिज़्म’ द्वारा कमीशन किया गया है।
  • यह इस रिपोर्ट का 10वां संस्करण है, जिसका उद्देश्य विभिन्न देशों में डिजिटल समाचार के पैटर्न को समझना है।

विश्व और भारत

  • इस वर्ष 46 मीडिया बाज़ारों/देशों की रिपोर्ट प्रकाशित की गई है। भारत, इंडोनेशिया, थाईलैंड, नाइजीरिया, कोलंबिया और पेरू कोपहली बारइस रिपोर्ट में शामिल किया गया है।
  • ‘समाचार में विश्वास’ (Overall Trust in the News) श्रेणी में फ़िनलैंड प्रथम स्थान पर है। पुर्तगाल और केन्या संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर हैं।
  • इस श्रेणी में भारत 31वें स्थान पर है, जबकि अमेरिका अंतिम स्थान (46वें) पर है। रैंकिंग का निर्धारण करने के लिये राष्ट्रीय स्तर पर प्रश्न आधारित ऑनलाइन सर्वे किया गया। भारत से इस सर्वे में अंग्रेजी बोलने वाले युवाओं को शामिल किया गया।

भारतीय संदर्भ

  • सर्वेक्षण में भाग लेने वाले भारतीयों के लिये समाचारका सबसे प्रमुख स्रोत स्मार्ट फोन है। 73 प्रतिशत भारतीय स्मार्टफोन का उपयोग करते हैं, जबकि 37 फीसदी भारतीय कंप्यूटर का उपयोग करते हैं। 82 प्रतिशतभारतीयों के लिये समाचार का स्रोत (सोशल मीडिया सहित) ऑनलाइन मंच हैं।
  • भारत में सर्वाधिक विश्वसनीय ब्रांड ‘दि टाइम्स ऑफ इंडिया’ को माना गया है, जबकि इसके बाद संयुक्त रूप से डी.डी. न्यूज़, ऑल इंडिया रेडियो और बी.बी.सी. न्यूज हैं।
  • भारत में कुल मिलाकर 392 समाचार चैनल हैं, जिनमें से अधिकांश क्षेत्रीय भाषाओं में और निजी संस्थाओं के स्वामित्व में हैं।
  • भारतीय समाचार बाज़ार का सर्वेक्षण करने के लिये लॉजिस्टिक सहायता ‘एशियन कॉलेज ऑफ जर्नलिज़्म’ ने प्रदान किया।
  • उल्लेखनीय है कि भारत ‘रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स’ के ‘प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक, 2021’ में 180 देशों में 142वें स्थान पर है, जबकि नार्वे प्रथम और इरीट्रिया 180वें (अंतिम) स्थान पर है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR