New
Civil Services Day Offer - Valid Till : 23rd April GS Foundation (P+M) - Delhi : 4th May 2026, 6:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 1st May 2026, 8:30PM Civil Services Day Offer - Valid Till : 23rd April GS Foundation (P+M) - Delhi : 4th May 2026, 6:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 1st May 2026, 8:30PM

प्राचीनतम गुहा चित्रकारी की ख़ोज का महत्त्व

(प्रारंभिक परीक्षा- राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की सामयिक घटनाएँ)
(मुख्य परीक्षा, सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र- 1:  प्राचीन काल से आधुनिक काल तक के कला के रूप)

संदर्भ

  • हाल ही में, पुरातत्वविदों ने 45,000 वर्षों से अधिक पुरानी चित्रकारी का पता लगाया है, जो विश्व की सबसे पुरानी ज्ञात गुहा चित्रकारी हो सकती है। इस चित्रकारी को इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर खोजा गया है, जिसमें सुलावेसी द्वीप की एक स्थानिक जंगली सूअर की प्रजाति को दर्शाया गया है।
  • सुलावेसी एक मध्य इंडोनेशियाई द्वीप है, जो एशिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच स्थित है और इस पर मानव बस्तियों का एक लंबा इतिहास है। इससे संबंधित शोध साइंस एडवांसेस में प्रकाशित हुआ है।

क्या है इस गुहा चित्र का महत्त्व?

  • पुरातत्ववेत्ताओं के अनुसार, सुलावेसी सूअर की यह चित्रकारी किसी जानवर की विश्व की सबसे पुरानी अवशिष्ट छवि प्रतीत होती है। इसको लीनग टेडॉन्गे (Leang Tedongnge) के चूना पत्थर की गुफा में खोजा गया है।
  • इस चित्रकारी को लाल गेरूए रंग से बनाया गया है, जिसमें एक सूअर को सीधे बालों वाली एक छोटी सी शिखा और आँखों के सामने सींग जैसी दिखने वाली आकृति के साथ दिखाया गया है, जो संभवत: किसी सामाजिक संघर्ष या अन्य सूअरों के बीच लड़ाई की संभावना को व्यक्त करता है।
  • इन सूअरों का शिकार मनुष्यों द्वारा हज़ारों वर्षों से किया जा रहा है और यह इस द्वीप के हिम युगीन शैल कलाओं में सबसे अधिक चित्रित किया गया जानवर हैं, जो दर्शाता है कि लंबे समय से इनका उपयोग भोजन के रूप में होता रहा है। साथ ही, ये उस समय के लोगों के लिये ‘रचनात्मक सोच और कलात्मक अभिव्यक्ति’ के केंद्र में रहे होंगे।

अन्य प्राचीनतम गुहा चित्रकारी 

  • विदित है कि सुलावेसी द्वीप पर विश्व की सबसे पुरानी प्रत्यक्ष रूप से दिनांकित शैल कला होने के साथ-साथ हिम युगीन एशियाई महाद्वीप के दक्षिण-पूर्वी सीमाओं से परे होमिनिन (Hominin) की मौजूदगी के कुछ सबसे पुराने साक्ष्य भी उपस्थित हैं।
  • होमिनिंस में आधुनिक मानव, विलुप्त मानव प्रजातियाँ और हमारे आसन्न पूर्वज शामिल हैं। होमो सेपियन्स पहले आधुनिक मानव हैं जो दो से तीन लाख वर्ष पूर्व अपने होमिनिड पूर्ववर्तियों से विकसित हुए थे। अनुमानत: इन आधुनिक मनुष्यों ने लगभग एक लाख वर्ष पूर्व अफ्रीका के बाहर पलायन करना शुरू किया था।
  • विदित है कि सुलावेसी में ही वर्ष 2019 में एक सूअर और भैंस के शिकार की गुहा चित्रकारी विश्व की सबसे पुरानी दर्ज की गई चित्रकारी बनी थी। इससे पूर्व यूरोप में पाए जाने वाले शैल चित्र को सबसे पुराना माना जाता था।
  • इससे संबंधित निष्कर्षों को जर्नल नेचर में प्रकाशित किया गया था, जिसे वर्ष 2020 के शीर्ष 10 वैज्ञानिक सफलताओं के रूप में स्थान दिया गया था।

तिथि-निर्धारण में प्रयुक्त तकनीक

  • इस चित्रकारी के तिथि-निर्धारण के लिये पुरातत्वविदों ने यू-सीरीज आइसोटोप (U-series Isotope) विश्लेषण नामक एक विधि का प्रयोग किया।
  • इस विधि में तिथि-निर्धारण के लिये कैल्शियम कार्बोनेट निक्षेप (केव पॉपकॉर्न भी कहते हैं) का उपयोग किया जाता है, जो गुफा की दीवार की सतह पर प्राकृतिक रूप से निर्मित हो जाती है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR