
- भारत ने चावल के लिए निर्धारित सब्सिडी सीमा का उल्लंघन करने के कारण विश्व व्यापार संगठन में शांति खंड लागू किया है।
- विश्व व्यापार संगठन के मानदंडों के तहत सदस्य देश उत्पादन के मूल्य के 10 प्रतिशत से अधिक सब्सिडी प्रदान नहीं कर सकते
- भारत द्वारा किसानों को उत्पादन के मूल्य की लगभग 12 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की गई
शांति खंड
- विश्व व्यापार संगठन के अनुसार विकाशील देश उत्पादन के मूल्य के 10 प्रतिशत से अधिक सब्सिडी प्रदान नहीं कर सकते
- इस सीमा से अधिक सब्सिडी को व्यापार को विकृत करने के रूप में देखा जाता है
- भारत इस सब्सिडी सीमा में संशोधन की मांग करता है
- वर्ष 2013 में बाली मंत्रिस्तरीय बैठक में WTO ने एक तंत्र स्थापित करने पर सहमति व्यक्त की जिसे लोकप्रिय रूप से शांति खंड कहा जाता है
- शांति खंड के तहत, किसी विकासशील देश द्वारा निर्धारित सब्सिडी सीमा के किसी भी उल्लंघन को चुनौती नहीं दी जा सकती
- यह तब तक लागू रहेगा जब तक सब्सिडी की समस्या के स्थायी समाधान पर सहमति नहीं बन जाती
विश्व व्यापार संगठन
- स्थापना - वर्ष 1995
- इसकी स्थापना मारकेश समझौते के तहत की गई।
- इसका मुख्यालय स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा में है।
- वर्तमान में इसमें यूरोपीय संघ सहित 164 सदस्य देश शामिल हैं।
- कार्य
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार हेतु नियमों को निर्धारण और क्रियान्वयन करना
- व्यापार बाधाओं को कम करना
- व्यापार से सम्बंधित विवादों का समाधान करना
- प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आर्थिक संस्थानों के साथ सहयोग स्थापित करना
«
»
- SUN
- MON
- TUE
- WED
- THU
- FRI
- SAT