

- हाल ही में साइबर सुरक्षित भारत पहल के अंतर्गत मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारियों का 43वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया
- इसका आयोजन 8-12 अप्रैल 2024 तक भारतीय लोक प्रशासन संस्थान, नई दिल्ली में किया जायेगा
- इसका आयोजन राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन (NEGD) द्वारा ‘क्षमता निर्माण योजना’ के तहत किया जा रहा है।
- प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य -
- साइबर हमलों को पूरी तरह समझने के लिए शिक्षित करना।
- सुरक्षा की नवीनतम तकनीकों के लिए आवश्यक अनुभव प्राप्त करना।
- कानूनी प्रावधानों का समग्र दृष्टिकोण प्रदान करना।
- साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में नीतियां और योजनाएं बनाने में सक्षम बनाना।
साइबर सुरक्षित भारत पहल

- इसे इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा वर्ष 2018 में शुरू किया गया
- इसे राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन और विभिन्न उद्योग भागीदारों के सहयोग से लॉन्च किया गया था
- यह सार्वजनिक निजी भागीदारी मॉडल के तहत सरकार और उद्योग संघ के बीच साझेदारी है।
- उद्देश्य-
- साइबर अपराध के बारे में जागरूकता फैलाना।
- सभी सरकारी विभागों में मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारियों (CISO) और फ्रंटलाइन IT अधिकारियों का क्षमता निर्माण करना।
- साइबर अपराध के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करना।
- संगठनों को अपने डिजिटल बुनियादी ढांचे की रक्षा करने और साइबर हमलों से निपटने के लिए तैयार करना
«
»
- SUN
- MON
- TUE
- WED
- THU
- FRI
- SAT