New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 19th Jan. 2026, 11:30 AM Spring Sale UPTO 75% + 10% Off, Valid Till : 6th Feb., 2026 GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 09th Jan. 2026, 11:00 AM Spring Sale UPTO 75% + 10% Off, Valid Till : 6th Feb., 2026 GS Foundation (P+M) - Delhi : 19th Jan. 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 09th Jan. 2026, 11:00 AM

उन्नत भारत अभियान

(प्रारंभिक परीक्षा : राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की सामयिक घटनाएँ ; मुख्य परीक्षा, सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र – 2 : गवर्नेंस)

चर्चा में क्यों?

हाल ही में, वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उन्नत भारत अभियान (UBA) योजना की प्रगति के बारे में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया था।

प्रमुख बिंदु

  • बैठक में शिक्षा मंत्री द्वारा निम्नलिखित बातों पर ज़ोर दिया गया :
    • गाँवों के स्थानीय मुद्दों पर काम किया जाए।
    • इस योजना के तहत अधिकाधिक गाँवों को लाभान्वित करने के लिये उच्च शिक्षण संस्थानों की संख्या को अधिकतम करने का प्रयास किया जाना चाहिये।
    • उन्नत भारत अभियान के द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के बारे में शिक्षकों की जानकारी बढ़ाने का प्रयास किया जाना चाहिये।
  • इस बैठक में एक पोर्टल की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला गया, जो विभिन्न संस्थानों के लिये एक इंटरैक्टिव प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करेगा, जिसमें शिक्षक और शिक्षण संस्थान अपनी सफलता की कहानियाँ साझा कर सकेंगें और एक-दूसरे को प्रेरित कर सकेंगें।

 

उन्नत भारत अभियान:

  • यह शिक्षा मंत्रालय का एक प्रमुख कार्यक्रम है। इसे वर्ष 2014 में लॉन्च किया गया था।
  • इसका उद्देश्य कम से कम 5 गाँवों के समूह से उच्च शिक्षण संस्थानों को जोड़ना हैताकि ये संस्थान अपने ज्ञान और अनुभव का उपयोग करके इन ग्रामीण समुदायों की आर्थिक और सामाजिक बेहतरी में योगदान दे सकें।
  • एकीकृत तरीके से गाँवों के समग्र विकास के लिये इसमें दो प्रमुख डोमेन शामिल किये गए हैं - मानव विकास और आर्थिक विकास।
  • उन्नत भारत अभियान के लिये राष्ट्रीय समन्वय संस्थान(National Coordinating Institute - NCI) के रूप में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली को नामित किया गया है।

मुख्य उद्देश्य

  • ग्रामीण क्षेत्रों में विकास से जुड़े मुख्य मुद्दों की पहचान करना और उन मुद्दों के लिये स्थाई समाधान खोजने के लिये उच्च शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों और छात्रों को संलग्न करना।
  • मौजूदा नवीन तकनीकों को पहचानना और उनका चयन करना, प्रौद्योगिकियों के अनुकूलन को सक्षम करेना या आवश्यकतानुसार नवीन समाधानों के लिये कार्यान्वयन विधियों को विकसित करना।
  • उच्च शिक्षण संस्थानों को विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों के सुचारू कार्यान्वयन के लिये विकासशील प्रणालियों में योगदान की अनुमति देना।

उन्नाव भारत अभियान 2.0

  • यह उन्नत भारत अभियान का उन्नत संस्करण है।  इसे वर्ष 2018 में लॉन्च किया गया था।
  • उन्नत भारत अभियान 0 या यू.बी.ए. फेज़-निमंत्रण मोड में था, जिसमें प्रतिभागी संस्थानों को यू.बी.ए. का हिस्सा बनने के लिये आमंत्रित किया गया था।
  • जबकि यू.बी.ए.  0 , उन्नत भारत अभियान कार्यक्रम का चैलेंज मोड है, जहाँ सभी उच्च शिक्षा संस्थानों को कम से कम 5 गाँवों को गोद लेना आवश्यक है। वर्तमान में, यू.बी.ए. 2.0 मोड चल रहा है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X