New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

  वेलेला (Velella)

प्रारम्भिक परीक्षा – वेलेला (Velella) या बाय-द-विंड नाविक (By-The-Wind Sailors )
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन पेपर-3 (पर्यावरण)

चर्चा में क्यों

हाल ही में अमेरिका के पश्चिमी समुद्री तट पर ओरेगॉन से कैलिफ़ोर्निया तक, एलियन जैसे नीले जीव “वेलेला” को देखा गया है। 

Velella

वेलेला (Velella):-

  • यह एक हाइड्रोज़ोआ या हाइड्रॉइड पॉलीप है। 
  • इस जीव को बाय-द-विंड नाविक (By-The-Wind Sailors ) के नाम से भी जाना जाता है। 
  • यह विश्व के समशीतोष्ण और उष्णकटिबंधीय महासागरों के गर्म पानी की सतह पर पाया जाता है।
  • यह गहरे नीले रंग का एक चपटा अंडाकार डिस्क के सामान दिखाई देने वाल जलीय प्राणी है। 
  • इसकी लंबाई 10 सेमी तक होती है। 
  • इस जीव के ऊपर सोंब्रेरो जैसा पंख होता है और नीचे की ओर टेंटेकल्स लटकते हैं।
  • ये अपने टेंटेकल का उपयोग मछली के लार्वा या ज़ोप्लांकटन को डंक मारने तथा समुद्र में नेविगेट करने के लिए करते हैं। 
  • यह जेलीफ़िश जीवों की तरह प्रतीत होता है, लेकिन वास्तव में यह जेलीफ़िश नहीं हैं।
  • यह समुद्री एनीमोन, कोरल और हाइड्रॉइड से संबंधित हैं। 
  • यह छोटे शिकार और मछलियों के लार्वा आदि को खाता है।

CORAL

विशेषता :-

  • यह जीव मनुष्यों के लिए कोई खतरा नहीं है। 
  • इस जीव का चमकीले नीले रंग इन्हें मोला समुद्री सनफिश जैसे शिकारी जीवों से सुरक्षा प्रदान करती है। 
  • इनका यह रंग समुद्री लहरों के बीच छिपने में तथा सूर्य की पराबैगनी किरणों (UV) से भी सुरक्षा प्रदान करते हैं।
  • यह जीव जीवित जीवित रहने के लिए प्रशांत क्षेत्र के चारों ओर अमेरिका से जापान तक बड़े पैमाने पर यात्रा करते हैं। 

UV

  • वाशिंगटन विश्वविद्यालय के समुद्री जीवविज्ञानी जूलिया पैरिश द्वारा किये गए एक अध्ययन में पाया गया कि जब सर्दियां सामान्य से अधिक गर्म होती हैं तो वेलेला जीवों की संख्या में अत्यधिक वृद्धि होती है।
प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न :- वेलेला (Velella) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 
  1. यह एक हाइड्रोज़ोआ या हाइड्रॉइड पॉलीप है। 
  2. यह विश्व के समशीतोष्ण और उष्णकटिबंधीय महासागरों के गर्म पानी की सतह पर पाया जाता है।
  3. हाल ही में अमेरिका के पश्चिमी समुद्री तट पर इस नील रंग के समुदी जीव को देखा गया है। 

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(a) केवल एक 

(b) केवल दो 

(c) सभी तीन  

(d) कोई भी नहीं 

उत्तर (c)

स्रोत: TIMES OF INDIA

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X