एपिस करिंजोडियन पश्चिमी घाट में खोजी गई स्थानिक मधुमक्खी की एक नई प्रजाति है। इस नई प्रजाति का नाम इंडियन ब्लैक हनी बी है।
यह प्रजाति मध्य पश्चिमी घाट और नीलगिरी से लेकर दक्षिणी पश्चिमी घाट तक गोवा, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में पाई जाती है।
इसकी अधिक मात्रा में शहद उत्पादन की क्षमता शहद उत्पादन में वृद्धि के नए अवसर उपलब्ध कराती है।
इसे आई.यू.सी.एन. की रेड लिस्ट में निकट संकटग्रस्त के रूप में वर्गीकृत किया गया है। इस नई प्रजाति की खोज के साथ ही विश्व में मधुमक्खियों की प्रजातियों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है।