'करुना' एक विशेष सहयोगी मंच है, जिसके तहत COVID-19 महामारी से लड़ने के लिये सिविल सेवक, उद्योगपति, गैर-सरकारी संगठनों के पेशेवर तथा आई.टी. पेशेवर साथ मिलकर कार्य करेंगे।
- ‘करुना’ का अर्थ है- ‘राष्ट्रीय आपदा के प्रति सिविल सेवा संघ का समर्थन’ (Civil Services Associations Reach to Support in Natural Disasters- CARUNA)। इस पहल की शुरुआत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) तथा केंद्रीय सिविल सेवा के अधिकारियों द्वारा मिलकर की गई है।
- 'करुना' के माध्यम से सिविल सेवक स्थानांतरण, आवश्यक आपूर्ति तथा चिकित्सा उपकरण, जैसे कि मास्क, वेंटिलेटर, पी.पी.ई. आदि की जानकारी तथा डाटाबेस एकत्रित करने के लिये अपने नेटवर्क का उपयोग कर सकेंगे।
- ध्यातव्य है COVID-19 महामारी पर अंकुश लगाने के लिये @ज़िला स्तर पर किये जा रहे सरकारी प्रयास की प्रगति के आकलन हेतु@ यह पहल ज़्यादा कारगर होगी क्योंकि ज़िला स्तर पर सिविल सेवक सीधे तौर पर जनता तथा सामाजिक समूहों से जुड़े होने के कारण आवयश्यकताओं को चिन्हित कर उनकी आपूर्ति कर सकेंगे।