New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

समुद्री खीरा (Sea Cucumber)

  • भारतीय तटरक्षक बल के एक दल ने तमिलनाडु के मंडपम में संचालित किये गए एक अभियान में दो टन समुद्री खीरा जब्त किया। समुद्री खीरे की अवैध तस्करी के संबंध में गुप्त सूचना प्राप्त होने पर आई.सी.जी. दल ने संभावित तस्करी में शामिल संदिग्ध नावों को ट्रैक किया था।
  • यह एक प्रतिबंधित समुद्री प्रजाति है, जिसकी चीन व दक्षिण पूर्व एशिया में अत्यधिक माँग है। भारत में समुद्री खीरे को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची I के तहत संकटग्रस्त (Endangered) प्रजाति के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।
  • इसकी तस्करी मुख्य रूप से रामनाथपुरम और तूतीकोरिन ज़िलों से मछली पकड़ने के जहाज़ों में तमिलनाडु से श्रीलंका तक की जाती है। समुद्री मार्ग से तस्करी की संभावना को प्रभावी ढंग से रोकने के लिये मन्नार की खाड़ी और पाक की खाड़ी क्षेत्रों में इन दलों को तैनात किया गया है।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR