57 वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव

चर्चा में क्यों ?

  • 57वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI 2026) 20 से 28 नवंबर 2026 तक गोवा में आयोजित किया जाएगा। 
  • इस महोत्सव का उद्देश्य सिनेमा के माध्यम से विभिन्न देशों, भाषाओं एवं संस्कृतियों के बीच संवाद और आपसी जुड़ाव को बढ़ावा देना है।

थीम

  • इस नौ दिवसीय महोत्सव की मुख्य थीम "सीमाओं से परे कहानियां" (Stories Without Borders) रखी गई है।

प्रमुख बिन्दु 

  • इस वर्ष महोत्सव में 137 देशों से 1,900 से अधिक फिल्म प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं। चयनित फिल्मों में 86 देशों की 159 अंतर्राष्ट्रीय फिल्में और 76 भारतीय फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी।
  • प्रसिद्ध फिल्मकार आशुतोष गोवारिकर 57वें इफ्फी के महोत्सव निदेशक हैं।
  • IFFI 2026 में स्पेन को सम्मानित देश बनाया गया है।
  • इसके अंतर्गत स्पेन की चार फिल्मों का विशेष प्रदर्शन किया जाएगा।
  • IFFI 2026 में रूस को साझेदार देश बनाया गया है।
  • उद्घाटन फिल्म - Fatherland
  • मध्य-महोत्सव फिल्म - Matter
  • समापन फिल्म: We Are All Strangers।
  • इस बार महोत्सव में ब्रिक्स सदस्य और भागीदार देशों की सांस्कृतिक और फिल्म परंपराओं को विशेष महत्व दिया जा रहा है। 
  • ब्रिक्स खंड की ओपनिंग फिल्म भारत की 'रामायण' होगी।

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव

  • भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) एशिया के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सवों में से एक है
  • इसका उद्देश्य वैश्विक सिनेमा और रचनात्मक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है। 
  • इस महोत्सव की शुरुआत 1952 में भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा सिनेमा की कला को बढ़ावा देने और विभिन्न संस्कृतियों के बीच संवाद स्थापित करने के लिए की गई थी।
  • इसका आयोजन भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (NFDC), गोवा सरकार और एंटरटेनमेंट सोसाइटी ऑफ गोवा (ESG) द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता है।
  • यह दक्षिण एशिया का एकमात्र फिल्म महोत्सव है जिसे अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माता संघ महासंघ (FIAPF) से मान्यता प्राप्त है
  • शुरुआती दशकों में यह महोत्सव देश के अलग-अलग शहरों में आयोजित होता था, लेकिन वर्ष 2004 से गोवा इसका स्थायी आयोजन स्थल बन गया है।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न

प्रश्न. 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 2026 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. इसका आयोजन 20 से 28 नवंबर, 2026 तक गोवा में किया जाएगा।
  2. स्पेन को महोत्सव का साझेदार देश बनाया गया है।
  3. रूस को सम्मानित देश (Country of Honour) बनाया गया है।
  4. आशुतोष गोवारिकर इस महोत्सव के निदेशक हैं।

उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?

(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 1 और 4
(c) केवल 1, 3 और 4
(d) केवल 2, 3 और 4

मुख्य परीक्षा प्रश्न

प्रश्न . वैश्वीकरण के दौर में सिनेमा किस प्रकार विभिन्न देशों की भाषाओं, संस्कृतियों एवं सामाजिक मूल्यों के बीच संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम बन सकता है? भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के संदर्भ में चर्चा कीजिए। 

FAQ

प्रश्न . 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 2026 का आयोजन कब और कहाँ किया जाएगा?

उत्तर: 20 से 28 नवंबर, 2026 तक गोवा में।

प्रश्न.  IFFI 2026 की मुख्य थीम क्या है?

उत्तर: सीमाओं से परे कहानियाँ (Stories Without Borders)।

प्रश्न . IFFI 2026 में किस देश को सम्मानित देश (Country of Honour) बनाया गया है?

उत्तर: स्पेन।

प्रश्न . IFFI 2026 में किस देश को साझेदार देश (Partner Country) बनाया गया है?

उत्तर: रूस।

प्रश्न . IFFI 2026 की उद्घाटन फिल्म कौन-सी है?

उत्तर: Fatherland।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT