Current Affairs 16-Oct-2026
हाल ही में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री द्वारा सुखना आर्द्रभूमि (चंडीगढ़) और सौज झील (उत्तर प्रदेश) को सूची में नवीनतम रामसर स्थलों के रूप में शामिल किया गया है, जिसके बाद भारत के रामसर स्थलों की कुल संख्या 103 हो गई है।
Current Affairs 16-Oct-2026
हाल ही में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने नई दिल्ली स्थित वाणिज्य भवन में राष्ट्रीय रणनीतिक व्यापार कमांड सेंटर (National Strategic Trade Command Centre - NSTCC) का शुभारंभ किया। यह व्यापार संबंधी खुफिया जानकारी, डेटा विश्लेषण और साक्ष्य-आधारित शासन के लिए एक एकीकृत केंद्र के रूप में स्थापित किया गया है।
Current Affairs 16-Oct-2026
सुप्रीम कोर्ट में मुख्य निर्वाचन आयुक्त और निर्वाचन आयुक्तों को आधिकारिक कार्यों के लिए आजीवन कानूनी छूट देने के प्रावधान को चुनौती दी गई है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की याचिका ने संविधान के अनुच्छेद 14, कानून के समक्ष समानता और निर्वाचन आयोग की स्वतंत्रता से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल खड़े किए हैं। वस्तुतः लोकतंत्र में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। आयोग के प्रमुख और अन्य निर्वाचन आयुक्तों को बिना किसी दबाव के काम करने की स्वतंत्रता मिलनी चाहिए। हालांकि, क्या इस स्वतंत्रता को सुनिश्चित करने के लिए उन्हें आधिकारिक कार्यों के संबंध में आजीवन कानूनी छूट देना उचित है? यही सवाल अब न्यायिक बहस का विषय बन गया है।
Current Affairs 16-Oct-2026
महिला सशक्तीकरण केवल सरकारी योजनाओं और आरक्षण तक सीमित नहीं होना चाहिए। महिलाओं को संपत्ति में अधिकार, आर्थिक स्वतंत्रता और निर्णय लेने के समान अवसर देना जरूरी है। राष्ट्रीय महिला आयोग की पहल ने कानूनी अधिकारों और उनकी जमीनी हकीकत के बीच के अंतर को फिर उजागर किया है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई कानून और योजनाएं लागू हैं, लेकिन संपत्ति के अधिकार, आर्थिक स्वतंत्रता और न्याय तक पहुंच में चुनौतियां अब भी बनी हुई हैं।
Current Affairs 16-Oct-2026
हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के लिए एक समर्पित संचार उपग्रह और भारतीय नौसेना के लिए वरुणस्त्र भारी वजन वाले टॉरपीडो के लिए लगभग ₹4,106 करोड़ के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए, जो स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वस्तुतः रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन अनुबंधों में बेंगलुरु स्थित न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) से 2,563 करोड़ रुपये मूल्य के जीएसएटी-7सी और हैदराबाद स्थित भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (बीडीएल) से 1,543 करोड़ रुपये मूल्य के वरुणस्त्र हेवी-वेट टॉरपीडो की खरीद शामिल है।
Current Affairs 16-Oct-2026
भारत में आमतौर पर माना जाता है कि आर्थिक रूप से संपन्न लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने के कारण वे गंभीर बीमारियों से अधिक सुरक्षित रहते हैं। हालांकि, 65,364 भारतीयों पर किए गए एक बड़े अध्ययन में सामने आए नतीजे इस धारणा से अलग तस्वीर पेश करते हैं। शोध के अनुसार, जीवनभर उच्च सामाजिक-आर्थिक स्थिति में रहने वाले लोगों में हृदय रोगों का जोखिम उन लोगों की तुलना में अधिक पाया गया, जो बचपन से वयस्क होने तक आर्थिक रूप से कमजोर रहे।
Current Affairs 16-Oct-2026
15 अक्टूबर 2026 को केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने घोषणा की कि भारत में रामसर स्थलों की संख्या बढ़कर 103 हो गई है।
Current Affairs 16-Oct-2026
विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) के वैश्विक नवाचार सूचकांक (Global Innovation Index -GII) 2026 में स्विट्जरलैंड, स्वीडन और अमेरिका शीर्ष तीन स्थानों पर हैं।
Current Affairs 15-Oct-2026
हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) को जारी रखने के लिए ग्रामीण विकास विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
Current Affairs 15-Oct-2026
केरल राज्य जैव विविधता बोर्ड (KSBB) ने जैव विविधता संरक्षण, पारिस्थितिक पुनर्बहाली और जलवायु अनुकूलन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत का पहला राज्य-स्तरीय पारिस्थितिकी तंत्र रेड लिस्ट आकलन (Red List of Ecosystems-RLE) शुरू किया है। यह पहल पारिस्थितिकी तंत्रों के विनाश के जोखिम का वैज्ञानिक मूल्यांकन करेगी।
Our support team will be happy to assist you!