New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

दलहन आत्मनिर्भरता मिशन

संदर्भ 

भारत सरकार ने 1 अक्तूबर, 2025 को ‘दलहन आत्मनिर्भरता मिशन’ नामक एक केंद्रीय प्रायोजित योजना को मंजूरी दी है। इस महत्वाकांक्षी पहल का उद्देश्य देश में दलहन के घरेलू उत्पादन को बढ़ाना और वर्ष 2025-26 से 2030-31 तक की छह वर्षीय अवधि में आत्मनिर्भरता प्राप्त करना है। इस मिशन के लिए 11,440 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है। 

दलहन आत्मनिर्भरता मिशन के बारे में 

प्रसंस्करण अवसंरचना को बढ़ावा

  • इस मिशन के तहत फसल कटाई के बाद की सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसके अंतर्गत कुल 1000 प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना की योजना बनाई गई है। 
  • पहले चरण में 528 इकाइयों का लक्ष्य विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आवंटित किया गया है जिससे किसानों को बेहतर भंडारण और प्रसंस्करण सुविधाएँ मिल सकें। 

बीज किट वितरण से उत्पादन में वृद्धि 

  • दलहन उत्पादन को बढ़ाने के लिए सरकार मुफ्त बीज किट वितरित कर रही है। विशेष रूप से उन क्षेत्रों पर ध्यान दिया जा रहा है जहाँ धान की कटाई के बाद भूमि खाली रहती है या जहाँ दूसरी फसलें उगाने की संभावना है। 
  • इस मिशन के तहत छह वर्षों में कुल 87.5 लाख बीज किट वितरित करने का लक्ष्य तय किया गया है।  
  • रबी 2025-26 के लिए राज्यों को 10.36 लाख बीज किट पहले ही आवंटित किए जा चुके हैं। आने वाले वर्षों में बीज किट वितरण का लक्ष्य क्रमशः बढ़ाया जाएगा, जिससे उत्पादन में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित की जा सके। 

जिलों का क्लस्टर आधारित विकास

इस योजना के अंतर्गत देशभर में 489 जिलों को ‘केंद्रित जिलों’ के रूप में चिन्हित किया गया है। इन जिलों में दलहन उत्पादन को बढ़ाने के लिए विशेष रणनीतियां लागू की जाएंगी। हालांकि, स्थानीय आवश्यकताओं और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए इस सूची में भविष्य में बदलाव संभव है।

कृषि क्षेत्र में विस्तार

इस मिशन के तहत दलहन की खेती के कुल क्षेत्रफल में लगभग 35 लाख हेक्टेयर की वृद्धि का लक्ष्य रखा गया है। इसमें से 24.5 लाख हेक्टेयर पारंपरिक क्षेत्रों में और 10.5 लाख हेक्टेयर गैर-पारंपरिक क्षेत्रों में विस्तार किया जाएगा। यह लक्ष्य वर्ष 2030-31 तक पूरा करने की योजना है। 

किसानों और खाद्य सुरक्षा को लाभ

यह मिशन न केवल किसानों की आय बढ़ाने में सहायक होगा, बल्कि देश की खाद्य सुरक्षा को भी मजबूत करेगा। दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करने से आयात पर निर्भरता कम होगी और घरेलू बाजार अधिक स्थिर बनेगा।

आत्मनिर्भर भारत की ओर एक महत्वपूर्ण पहल

कुल मिलाकर, ‘दलहन आत्मनिर्भरता मिशन’ कृषि क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सुधार के रूप में देखा जा रहा है। यह पहल न केवल उत्पादन बढ़ाने पर केंद्रित है बल्कि बेहतर अवसंरचना, तकनीकी सहायता एवं योजनाबद्ध विकास के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में भी एक बड़ा कदम है।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR