Important Terminology 01-Jun-2026
फिजियोलॉजिकल एडाप्टेशन वह जैविक अनुकूलन है, जिसमें जीव अपने शरीर की आंतरिक क्रियाओं, रासायनिक प्रक्रियाओं या कार्यप्रणाली में परिवर्तन करके पर्यावरण के अनुसार स्वयं को ढालता है। यह अनुकूलन जीव को भोजन प्राप्त करने, तापमान सहन करने, जल संरक्षण करने तथा प्रतिकूल परिस्थितियों में जीवित रहने में सहायता करता है।
Current Affairs 01-Jun-2026
दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) पर अत्याधुनिक स्काईकास्ट सिस्टम स्थापित किया है। इस तकनीक के लागू होने के साथ ही भारत इसे अपनाने वाला दुनिया का 19वां देश बन गया है। यह प्रणाली केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी मिशन मौसम (Mission Mausam) पहल के अंतर्गत विकसित की गई है। इसका उद्देश्य घने कोहरे, कम दृश्यता, तेज हवाओं और वायुमंडलीय अशांति जैसी मौसम संबंधी चुनौतियों के दौरान उड़ानों की सुरक्षा और संचालन क्षमता को बेहतर बनाना है।
Current Affairs 01-Jun-2026
हाल ही में World Economic Forum ने अपनी Chief Economists Outlook Report (May 2026) जारी की है। रिपोर्ट में वैश्विक आर्थिक वृद्धि के कमजोर पड़ने की आशंका व्यक्त की गई है। हालांकि, भारत और अमेरिका को अपेक्षाकृत मजबूत अर्थव्यवस्थाओं के रूप में चिह्नित किया गया है। रिपोर्ट में पश्चिम एशिया संकट, होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी, मुद्रास्फीति और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के प्रभावों पर भी प्रकाश डाला गया है।
Current Affairs 01-Jun-2026
आम जनता की प्रशासनिक समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए केंद्र सरकार ने एक अभूतपूर्व कदम उठाया है। सरकार द्वारा समाधान दीदी नाम से एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित चैटबॉट लॉन्च किया गया है, जिसकी मदद से लोग विभिन्न सरकारी विभागों के खिलाफ अपनी शिकायतें इंटरनेट के माध्यम से दर्ज करा सकेंगे।
Current Affairs 01-Jun-2026
स्वास्थ्य सेवा तंत्र को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा कार्यान्वित आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन ने पूरे देश में 90 करोड़ आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खातों (आभा) को खोलने का रिकॉर्ड बनाया है।
Current Affairs 01-Jun-2026
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर लागू की गई ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली अब गंभीर बहस का विषय बन गई है। कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित होने के बाद हजारों छात्रों और अभिभावकों ने मूल्यांकन की पारदर्शिता, उत्तर पुस्तिकाओं की गुणवत्ता तथा पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर असंतोष व्यक्त किया है। बढ़ती शिकायतों के बीच यह मामला अब संसदीय स्तर तक पहुंच चुका है, जहां संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा गया है।
Current Affairs 01-Jun-2026
हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।
Current Affairs 01-Jun-2026
हाल ही में कोयला गैसीकरण को बढ़ावा देने के लिए, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 37,500 करोड़ रुपये के प्रोत्साहन पैकेज को मंजूरी दी है।
Youtube Videos 01-Jun-2026
Our support team will be happy to assist you!