New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (आभा)

चर्चा में क्यों ? 

स्वास्थ्य सेवा तंत्र को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा कार्यान्वित आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन ने पूरे देश में 90 करोड़ आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खातों (आभा) को खोलने का रिकॉर्ड बनाया है। 

आभा से संबंधित महत्वपूर्ण आँकड़े 

भारतीय राज्यों की भागीदारी: 

    • उत्तर प्रदेश 15.3 करोड़ से अधिक आभा खातों के साथ देश में सबसे आगे है, 
    • राजस्थान और महाराष्ट्र प्रत्येक 7.1 करोड़ खातों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, 
    • बिहार 6.3 करोड़ के साथ तीसरे और 
    • पश्चिम बंगाल 5.9 करोड़ आभा खातों के साथ चौथे स्थान पर है।  
  • मध्य प्रदेश, गुजरात, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और कर्नाटक ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जो डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को राष्ट्रव्यापी स्तर पर अपनाए जाने को दिखाता है।

आबादी के अनुपात में आभा खातों का उच्च स्तर: 

  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लद्दाख, लक्षद्वीप और दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव ने शत प्रतिशत खाते खोल लिए हैं। 
  • बड़े राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में, 
  • आंध्र प्रदेश ने 98.5% आभा खातों की संख्या दर्ज की है,
    • ओडिशा (91.9%) 
    • चंडीगढ़ (90.8%) 
    • राजस्थान (89.7%) 
    • हिमाचल प्रदेश (88.9%) और 
    • छत्तीसगढ़ (86.6%) का स्थान है। 
    • जम्मू और कश्मीर, त्रिपुरा और तेलंगाना ने भी 75 प्रतिशत से अधिक आभा खाते खोले हैं।

डिजिटल स्वास्थ्य तंत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी:

  • कुल आभा खातों में महिलाओं की हिस्सेदारी लगभग आधी है, जो कुल आभा खाताधारकों का 49.75% है। यह ग्रामीण क्षेत्रों सहित महिलाओं को उनके स्वास्थ्य रिकॉर्ड तक सुरक्षित डिजिटल पहुंच प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (आभा) के बारे में 

  • आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाते (ABHA) आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) का एक अभिन्न अंग है।
  • इसका उद्देश्य देश के एकीकृत डिजिटल स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को समर्थन देने के लिए आवश्यक आधार विकसित करना है। 
  • आभा एक विशिष्ट 14-अंकीय डिजिटल स्वास्थ्य पहचान है, जो स्वास्थ्य रिकॉर्ड तक निर्बाध पहुंच और साझाकरण को सुगम बनाता है।  
  • यह सत्यापित स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के साथ संवाद स्थापित करने में सक्षम बनाता है और प्रयोगशाला रिपोर्ट, नुस्खे और डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड तक पहुंच और साझाकरण की प्रक्रिया को सरल बनाता है। 
  • आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाते का उद्देश्य एबीडीएम (एबीडीएम) प्रणाली में निर्बाध और कुशल डिजिटल स्वास्थ्य डेटा आदान-प्रदान प्रदान करना है। 
  • यह व्यक्तिगत स्वास्थ्य रिकॉर्ड की एक ऐसी प्रणाली बनाता है जो व्यक्ति की सूचित सहमति के आधार पर व्यक्तियों, स्वास्थ्य पेशेवरों और सेवा प्रदाताओं के लिए आसानी से सुलभ है। 
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR