Important Terminology 20-Nov-2026
दहसाला सिस्टम मुगल सम्राट अकबर के शासनकाल में राजा टोडरमल द्वारा लागू की गई भूमि राजस्व प्रणाली थी। इसे वर्ष 1580 में व्यवस्थित रूप दिया गया। इसमें पिछले दस वर्षों की फसल की पैदावार और कीमतों के औसत के आधार पर भूमि कर निर्धारित किया जाता था। सामान्यतः उपज का लगभग एक-तिहाई हिस्सा राजस्व के रूप में तय किया जाता था।