Archive

सूक्ष्म इकाइयों के लिए ऋण गारंटी निधि (सीजीएफएमयू)

Current Affairs 12-Nov-2026

हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सूक्ष्म इकाइयों के लिए ऋण गारंटी निधि (सीजीएफएमयू) को 31 मार्च, 2031 तक पांच वर्ष की अवधि के लिए जारी रखने की मंजूरी दे दी है। 

ओबीसी क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय

Current Affairs 12-Nov-2026

अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के आरक्षण और गैर-क्रीमी लेयर (एनसीएल) की पात्रता को लेकर सर्वोच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण जारी किया है। न्यायालय ने 11 मार्च, 2026 को दिए गए अपने पूर्ववर्ती फैसले की पुनः पुष्टि करते हुए स्पष्ट किया है कि ओबीसी अभ्यर्थियों की क्रीमी लेयर स्थिति निर्धारित करते समय माता-पिता की वेतन आय और कृषि आय को आय एवं संपत्ति परीक्षण में यांत्रिक रूप से शामिल नहीं किया जा सकता।

मरीन हीटवेव

Current Affairs 12-Nov-2026

हैदराबाद स्थित भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (INCOIS) ने अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर में मरीन हीटवेव (समुद्री तापलहर) के लिए चेतावनी जारी की है जिसमें समुद्र की सतह का तापमान सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

दक्षिण अफ्रीका में अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस (ANC) का सियासी पतन

Current Affairs 12-Nov-2026

दक्षिण अफ्रीका की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी रंगभेद (अपार्थाइड) के खिलाफ संघर्ष का नेतृत्व करने वाली और नेल्सन मंडेला के नेतृत्व में देश को नई दिशा देने वाली अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस (ANC) आज अपने सबसे बुरे राजनीतिक दौर से गुजर रही है। करीब तीन दशक तक दक्षिण अफ्रीका की सत्ता पर काबिज रहने वाली एएनसी का जनाधार लगातार कमजोर हो रहा है। हालिया स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी को महज 30.76 फीसदी वोट मिले हैं, जो उसके इतिहास का सबसे खराब प्रदर्शन है। भ्रष्टाचार के आरोप, बेरोजगारी, गरीबी, आंतरिक गुटबाजी और नेतृत्व पर उठते सवालों ने पार्टी के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा कर दिया है।  

एशिया-प्रशांत महासागरीय आर्थिक सहयोग

Current Affairs 12-Nov-2026

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि वह शेन्ज़ेन में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) सम्मेलन के दौरान होने वाली एक दुर्लभ त्रिपक्षीय नेताओं की बैठक में चीनी राष्ट्रपति और रूसी राष्ट्रपति से मुलाकात कर सकते हैं।

upsc english
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT