चर्चा में क्यों
भारत एवं इक्वाडोर ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करने और क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए नई दिल्ली में विदेश कार्यालय परामर्श (FOC) का छठा दौर आयोजित किया।

भौगोलिक अवस्थिति
- इक्वाडोर दक्षिण अमेरिका के उत्तर पश्चिमी भाग में स्थित है।
- राजधानी: क्विटो
- पड़ोसी देश: उत्तर में कोलंबिया और दक्षिण व पूर्व में पेरू।
- इसकी तटरेखा प्रशांत महासागर के किनारे स्थित है।
भौतिक विशेषताएँ
- इसमें तटीय निचले मैदान, एंडीज पर्वत एवं अमेज़ॅन के निचले मैदानों के साथ-साथ गैलापागोस द्वीप समूह सहित चार भौगोलिक क्षेत्र शामिल हैं।
- एंडीज पर्वतमाला में कॉर्डिलेरा ऑक्सीडेंटल और कॉर्डिलेरा ओरिएंटल शामिल हैं।
- सबसे ऊँची चोटी: माउंट चिम्बोराज़ो (6,268 मीटर)
- प्रमुख ज्वालामुखी: कोटोपैक्सी, जो दुनिया के सबसे ऊंचे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक है।
- प्रमुख नदियाँ: बाबाहोयो, चिरा, कोका व कुरारे
जलवायु और संसाधन
- तटीय क्षेत्र में उष्णकटिबंधीय जलवायु है जबकि अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रों में ठंडक रहती है।
- अमेज़ॅन के निचले इलाकों में उष्णकटिबंधीय जलवायु पाई जाती है।
प्रमुख संसाधनों में पेट्रोलियम, मछली, लकड़ी व जलविद्युत शामिल हैं।