चर्चा में क्यों
संरक्षण के उद्देश्य से जम्मू एवं कश्मीर में लगभग 30,000 चिनार के वृक्षों को जियो-टैग किया गया है और उनका डिजिटल रूप से दस्तावेजीकरण किया गया है।
विशेषताएँ और वितरण
- इसे ओरिएंटल प्लेन ट्री के नाम से भी जाना जाता है और स्थानीय भाषा में इसे ‘बोईन’ (Boueen) कहते हैं।

- यह कश्मीर घाटी का एक प्रतिष्ठित वृक्ष है और माना जाता है कि इसे फारस से लाया गया था।
- यह ठंडी जलवायु में पर्याप्त पानी की उपलब्धता के साथ उगता है।
- इसकी ऊंचाई लगभग 30 मीटर और मोटाई 10-15 मीटर तक हो सकती है।
- इसे पूर्ण आकार प्राप्त करने में लगभग 150 वर्ष लगते हैं।
- इसके पत्ते गर्मियों में हरे रंग के होते हैं और शरद ऋतु में लाल, अंबर एवं पीले रंग के हो जाते हैं।
उपयोग
- पारंपरिक चिकित्सा में पत्तियों और छाल का उपयोग किया जाता है।
- इसकी लकड़ी, जिसे लेस वुड के नाम से जाना जाता है, का उपयोग कोमल फर्नीचर बनाने में किया जाता है।
- टहनियों एवं जड़ों का उपयोग रंग बनाने के लिए किया जाता है।
जियो-टैगिंग और कानूनी संरक्षण
- पहचाने गए प्रत्येक वृक्ष को क्यूआर-आधारित डिजिटल प्लेट प्राप्त होती है जिसमें उसके स्थान, आयु एवं स्वास्थ्य के बारे में जानकारी होती है।
- चिनार को जम्मू एवं कश्मीर विशिष्ट वृक्ष संरक्षण अधिनियम, 1969 के तहत संरक्षित किया गया है।
वृक्षों की छंटाई के लिए भी आधिकारिक मंजूरी की आवश्यकता होती है।