New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

समाधान दीदी (Samadhan Didi) चैटबॉट

संदर्भ 

आम जनता की प्रशासनिक समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए केंद्र सरकार ने एक अभूतपूर्व कदम उठाया है। सरकार द्वारा समाधान दीदी नाम से एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित चैटबॉट लॉन्च किया गया है, जिसकी मदद से लोग विभिन्न सरकारी विभागों के खिलाफ अपनी शिकायतें इंटरनेट के माध्यम से दर्ज करा सकेंगे।    

समाधान दीदी (Samadhan Didi) चैटबॉट की प्रमुख विशेषताएँ 

  • यह एक एआई-संचालित चैटबॉट है जो नागरिकों को बिना किसी जटिल प्रक्रिया के सरकारी विभागों के विरुद्ध ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने का मंच प्रदान करता है।
  • इस नई व्यवस्था को सीधे केंद्रीकृत सार्वजनिक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (Centralised Public Grievance Redress and Monitoring System) के मुख्य पोर्टल से लिंक किया गया है।
  • यह चैटबॉट संविधान की सभी 22 अनुसूचित भाषाओं में काम कर रहा है, और आने वाले समय में इसमें स्थानीय बोलियों को भी जोड़ा जाएगा।  

प्रमुख विशेषताएँ  

  • आवाज और बहुभाषा का सहारा: यह टूल पूरी तरह वॉयस-बेस्ड (आवाज पर काम करने वाला) है। इसके माध्यम से यूज़र्स अपनी क्षेत्रीय भाषा में बोलकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसका स्मार्ट एआई सिस्टम समस्या को खुद समझकर उसे सही विभाग तक पहुँचा देता है। 
  • श्रेणी चुनने की बाध्यता नहीं: आम तौर पर शिकायत दर्ज करते समय विभाग या केटेगरी चुननी पड़ती है, लेकिन यहाँ नागरिक बिना किसी टेक्निकल केटेगरी को चुने सीधे अपनी बात कह सकते हैं। 
  • स्वदेशी और सुरक्षित तकनीक: इस चैटबॉट को प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG) ने भारत सरकार के एआई टूल भाषिणी के साथ मिलकर तैयार किया है। सरकारी डेटा सेंटर में होस्ट होने के कारण इसमें यूज़र्स की प्राइवेसी (डेटा गोपनीयता) पूरी तरह सुरक्षित है। 
  • भाषाई बाधा का अंत: यह पोर्टल विशेष रूप से उन लोगों के लिए मददगार है जो अंग्रेजी या हिंदी लिखने में सहज नहीं हैं, या जिन्हें यह नहीं पता कि उनकी समस्या किस सरकारी अधिकारी के अधिकार क्षेत्र में आती है। उपभोक्ता को किसी कानूनी या आधिकारिक भाषा की जरूरत नहीं है; वे अपनी रोजमर्रा की साधारण भाषा में भी अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं। 
  • मार्गदर्शक की भूमिका: यह चैटबॉट शिकायतकर्ता से बातचीत करते हुए एक गाइड की तरह काम करता है और बेहद आसान तरीके से पूरी शिकायत का ड्राफ्ट तैयार करवा देता है।

केंद्रीकृत सार्वजनिक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (CPGRAMS) पोर्टल के बारे में 

  • केंद्रीकृत सार्वजनिक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (सीपीग्राम्स) एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जो नागरिकों के लिए चौबीसों घंटे और पूरे सप्ताह उपलब्ध है।
  • इस पूरे सिस्टम का संचालन और देखरेख कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय का प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG) करता है। 

विशेषताएँ:

  • इसके माध्यम से उपभोक्ता सेवा वितरण से संबंधित किसी भी विषय पर सार्वजनिक अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। 
  • यह एक एकल पोर्टल है जो भारत सरकार और राज्यों के सभी मंत्रालयों/विभागों से जुड़ा हुआ है। प्रत्येक मंत्रालय और राज्य को इस प्रणाली तक भूमिका-आधारित पहुँच प्राप्त है।  
  • सीपीग्राम्स गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किए जा सकने वाले एक स्वतंत्र मोबाइल एप्लिकेशन और उमंग के साथ एकीकृत मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से भी नागरिकों के लिए सुलभ है।
  • शिकायत दर्ज होते ही सिस्टम एक यूनिक रजिस्ट्रेशन आईडी जारी करता है, जिससे शिकायतकर्ता कभी भी अपने मामले की मौजूदा स्थिति (स्टेटस) देख सकता है। 
  • इस पोर्टल पर आने वाली समस्याओं को जल्द से जल्द सुलझाने का प्रयास किया जाता है, जिसके लिए अधिकतम 21 दिनों की समय-सीमा निर्धारित है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR