New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

Archive

शिगेलोसिस (Shigellosis)

Current Affairs 12-Jun-2026

हाल ही में केरल में शिगेलोसिस (बैसिलरी पेचिश- bacillary dysentery) के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। यह एक संक्रामक जीवाणुजनित रोग है जो मुख्य रूप से आंतों को प्रभावित करता है और गंभीर दस्त का कारण बनता है। 

गृहणियों के अवैतनिक श्रम को न्यायिक मान्यता

Current Affairs 12-Jun-2026

देश की सर्वोच्च अदालत ने घरेलू कामगार महिलाओं के हक में एक युगांतकारी निर्णय सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि घर संभालने वाली महिलाओं (Homemakers) का श्रम अदृश्य जरूर है, लेकिन उसका मूल्य अमूल्य है। कोर्ट ने उन्हें राष्ट्र निर्माता का दर्जा देते हुए व्यवस्था दी है कि सड़क हादसों में होने वाली मौतों के मामलों में मुआवजे की गणना के दौरान उनके अवैतनिक घरेलू कार्यों का मूल्य न्यूनतम ₹30,000 प्रति माह आंका जाना चाहिए।

ऑयलसीड्स किसान मित्र टूल

Current Affairs 12-Jun-2026

आईसीएआर-इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ ऑयलसीड्स रिसर्च (आईसीएआर-आईआईओआर), हैदराबाद द्वारा विकसित वट्सऐप-आधारित एआई परामर्श सेवा ऑयलसीड्स किसान मित्र एक शक्तिशाली टूल के रूप में उभर रही है। यह सेवा तिलहन की खेती के बारे में भरोसेमंद और अनुसंधान आधारित जानकारी सीधे किसानों के मोबाइल फ़ोन पर, कभी भी और उनकी अपनी भाषा में उपलब्ध कराती है। 

सीमा पार धन प्रेषण तंत्र

Current Affairs 12-Jun-2026

डिजिटल वित्तीय संपर्क और पड़ोसी देशों के साथ सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में भारत और नेपाल ने 6 जून, 2026 को आधिकारिक तौर पर व्‍यक्ति-से-व्‍यक्ति (पी2पी) सीमा-पार धन प्रेषण तंत्र का शुभारंभ किया। 

बाल संरक्षण और न्यायिक संवेदनशीलता

Current Affairs 12-Jun-2026

बच्चों से जुड़े अभिरक्षा (कस्टडी) विवाद अक्सर केवल कानूनी नहीं, बल्कि अत्यंत संवेदनशील और भावनात्मक मुद्दे भी होते हैं। विशेष रूप से तब, जब बच्चा यौन शोषण का कथित शिकार हो, न्यायिक प्रक्रिया का प्रत्येक कदम उसकी मानसिक और भावनात्मक स्थिति को प्रभावित कर सकता है। 

सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (Sustainable Aviation Fuel - SAF) 

Important Terminology 12-Jun-2026

यह ऐसा वैकल्पिक विमानन ईंधन है, जिसे जैविक अपशिष्ट, कृषि अवशेष, प्रयुक्त खाद्य तेल, शैवाल या अन्य नवीकरणीय स्रोतों से तैयार किया जाता है। यह पारंपरिक जेट ईंधन की तुलना में कम ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन करता है और विमानन क्षेत्र को अधिक पर्यावरण-अनुकूल तथा कार्बन-तटस्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

संवैधानिक उपचारों के लिए रिट याचिका और ‘फोरम नॉन कन्वीनियंस’ सिद्धांत

Current Affairs 12-Jun-2026

हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में कहा है कि जब कोई व्यक्ति संविधान के अनुच्छेद 226(1) के तहत उपलब्ध संवैधानिक उपचार (Constitutional Remedy) प्राप्त करने के लिए उच्च न्यायालय की रिट अधिकारिता का उपयोग करता है, तब ‘डॉक्ट्रिन ऑफ फोरम नॉन कन्वीनियंस’ (Doctrine of Forum Non Conveniens) का प्रयोग बहुत ही दुर्लभ परिस्थितियों में किया जाना चाहिए। न्यायालय ने यह टिप्पणी एक बर्खास्त बीएसएफ अधिकारी की अपील पर सुनवाई करते हुए की।

ऑयलसीड्स किसान मित्र: तिलहन किसानों के लिए आईसीएआर की 24×7 बहुभाषी एआई सलाहकार सेवा

Current Affairs 12-Jun-2026

भारत में खाद्य तेलों के आयात पर निर्भरता कम करने और घरेलू तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) ने ‘ऑयलसीड्स किसान मित्र’ (Oilseeds Kisaan Mitra) नामक एक अभिनव व्हाट्सएप-आधारित कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) संचालित सलाहकार सेवा शुरू की है।

NCAER रिपोर्ट 2025: डिजिटल पहुंच बढ़ी, लेकिन अवसरों में असमानता बरकरार

Current Affairs 12-Jun-2026

भारत में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या वर्ष 2025 तक 1 अरब से अधिक होने का अनुमान है, लेकिन राष्ट्रीय अनुप्रयुक्त आर्थिक अनुसंधान परिषद (NCAER) की हालिया रिपोर्ट “The Evolving Landscape of Digital Inclusion in India” बताती है कि देश में डिजिटल क्रांति के बावजूद डिजिटल समावेशन की राह अभी अधूरी है।

Current Affairs Quiz 1379
  • 12-Jun-2026
  • 05 Questions
  • 05 Minutes
Current Affairs Quiz 739
  • 12-Jun-2026
  • 05 Questions
  • 05 Minutes
upsc english
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR