Current Affairs 22-Jul-2026
हाल ही में केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास (MDoNER) मंत्री ने मिशन गोल्डन स्पाइस (Mission Golden Spice) का शुभारंभ किया।
Current Affairs 22-Jul-2026
हाल ही में अमेरिकी युद्ध सचिव (Secretary of War) पीट हेगसेथ द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई एक तस्वीर, जिसमें अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बाद ईरान के चाबहार बंदरगाह के समुद्री नियंत्रण टावर (Maritime Control Tower) के क्षतिग्रस्त होने का दृश्य प्रदर्शित किया गया, जिसने भारत की सामरिक एवं आर्थिक चिंताओं को पुनः केंद्र में ला दिया है।
Important Terminology 22-Jul-2026
भूमिछिद्र न्याय प्राचीन भारतीय प्रशासनिक व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण सिद्धांत था। इसके अनुसार जो व्यक्ति बंजर, अनुपजाऊ या बिना जोती गई भूमि को अपनी मेहनत से कृषि योग्य बना देता था, उस भूमि पर उसी का अधिकार माना जाता था। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य नई भूमि को खेती के लिए उपयोग में लाना, कृषि का विस्तार करना तथा उत्पादन और बसावट को बढ़ावा देना था।
Current Affairs 22-Jul-2026
केंद्र सरकार राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम, 1971 में महत्वपूर्ण संशोधन करने की तैयारी कर रही है। इसी उद्देश्य से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद के मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026 प्रस्तुत करेंगे।
Current Affairs 22-Jul-2026
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) में कथित अनियमितताओं और प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं के विरोध में लगभग 12,000 प्रदर्शनकारियों द्वारा जंतर-मंतर से संसद भवन तक आयोजित संसद मार्च के उपरांत नई दिल्ली जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई। पुलिस प्रशासन द्वारा अनुमति के अभाव का हवाला देते हुए प्रदर्शनकारियों को संसद मार्ग से पूर्व ही बैरिकेडिंग के माध्यम से रोक दिया गया।
Our support team will be happy to assist you!