Important Terminology 20-Jul-2026
चक्रवर्तिन वह आदर्श, सार्वभौम और धर्मनिष्ठ सम्राट होता है, जिसका शासन अनेक राज्यों पर स्थापित हो तथा जो न्याय, धर्म, शांति और लोककल्याण के सिद्धांतों के अनुसार राज्य का संचालन करे। भारतीय परंपरा में चक्रवर्तिन को ऐसा शासक माना गया है जिसके रथ का चक्र पूरे पृथ्वी क्षेत्र में निर्बाध रूप से घूम सके, जो उसकी सार्वभौमिक सत्ता का प्रतीक है।
Current Affairs 20-Jul-2026
भारत में स्वर्ण न केवल एक मूल्यवान धातु है, बल्कि सामाजिक-सांस्कृतिक परंपराओं और घरेलू परिसंपत्ति संचय का एक प्राथमिक स्तंभ भी रहा है। मई 2026 में, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) द्वारा इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स (EGRs) के रूप में एक नए एक्सचेंज-ट्रेडेड प्लेटफॉर्म की शुरुआत भारतीय वित्तीय परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण मोड़ है।
Current Affairs 20-Jul-2026
हाल ही में उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी ने बेंगलुरु स्थित क्षेत्रीय संदर्भ मानक प्रयोगशाला (आरआरएसएल) में व्हाइट रैबिट टेक्नोलॉजी पर आधारित भारतीय मानक समय (आईएसटी) प्रसार प्रदर्शन नेटवर्क का उद्घाटन किया।
Current Affairs 20-Jul-2026
हाल ही में भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स (आरएएएफ) बेस डार्विन में एक्सरसाइज पिच ब्लैक 2026 शुरू किया है।
Current Affairs 20-Jul-2026
भारत की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक तथा यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल ताजमहल समय-समय पर ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और न्यायिक विमर्श का विषय बनता रहा है। हाल के वर्षों में इसके मूल स्वरूप को लेकर उठे विवादों ने एक बार पुनः इतिहास, पुरातत्त्व और न्यायपालिका की भूमिका पर व्यापक बहस को जन्म दिया है। इसी क्रम में इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा केंद्र सरकार तथा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) से एक याचिका पर जवाब तलब किए जाने के बाद यह विषय पुनः राष्ट्रीय चर्चा के केंद्र में आ गया है।
Current Affairs 20-Jul-2026
हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा कोलकाता के राष्ट्रीय पुस्तकालय परिसर में भारत के पहले इमर्सिव भाषा संग्रहालय शब्दलोक (Museum of Word) की स्थापना की गई।
Current Affairs 20-Jul-2026
हाल ही में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने VISHWAS, 2026 (Voluntary Initiative for Settlement of Historical Wage & Assessment-related Sanctions) नामक एक एकमुश्त (One-Time) विवाद समाधान योजना शुरू की है। इसका उद्देश्य EPF से संबंधित हर्जाना (Damages) एवं दंड (Penalty) विवादों का सौहार्दपूर्ण, डिजिटल और समयबद्ध समाधान करना है।
Current Affairs 20-Jul-2026
नीति आयोग ने पहला निवेश अनुकूलता सूचकांक (Investment Friendliness Index - IFI) 2026 जारी किया है।
Our support team will be happy to assist you!