New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

गिरफ्तारी के आधार लिखित रूप में देना अनिवार्य

Current Affairs 15-Oct-2026

सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर 2026 में जसकरण जीत सिंह देओल बनाम पंजाब राज्य मामले में स्पष्ट किया कि यदि गिरफ्तारी के आधार लिखित रूप में उपलब्ध नहीं कराने के कारण किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी अवैध घोषित कर दी जाती है, तो जांच एजेंसी उसे दोबारा गिरफ्तार करने के लिए संबंधित मजिस्ट्रेट से अनुमति लेगी। अदालत ने लापरवाही बरतने वाले जांच अधिकारी (IO) के खिलाफ विभागीय जांच कराने और मामले की जांच किसी अन्य अधिकारी को सौंपने का निर्देश देने की बात भी कही।

उत्पादकता-आधारित बोनस (पीएलबी)

Current Affairs 15-Oct-2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए 11,40,770 रेल कर्मचारियों को 78 दिनों के लिए 2009.61 करोड़ रुपये के पीएलबी के भुगतान को मंजूरी दे दी है। 

दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी

Current Affairs 15-Oct-2026

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (Southern Indian Ocean Fisheries Agreement – SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दे दी है। इस फैसले को वैश्विक मत्स्य पालन शासन में भारत की स्थिति मजबूत करने और खुले समुद्र में मछली पकड़ने के अवसर बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे भारतीय मछली पकड़ने वाले जहाजों को अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में वैध रूप से मत्स्य संसाधनों तक पहुंच बनाने और समुद्री अर्थव्यवस्था के विस्तार का अवसर मिलेगा।

NSAP का नाम बदलकर प्रधानमंत्री सामाजिक सहायता योजना: मंत्रिमंडल ने 2030–31 तक ₹53,428 करोड़ की मंजूरी दी

Current Affairs 15-Oct-2026

14 अक्टूबर 2026 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को वित्त वर्ष 2026–27 से 2030–31 तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की मंजूरी दी।

विश्व स्वास्थ्य संगठन महामारी समझौता: प्रमुख प्रावधान, PABS व्यवस्था और भारत के लिए महत्त्व

Current Affairs 15-Oct-2026

12 अक्टूबर 2026 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने महामारी की रोकथाम, तैयारी और प्रतिक्रिया संबंधी राजनीतिक घोषणा को अपनाया। इससे पहले, 25 सितंबर 2026 को आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में इस पर विचार किया गया था।

अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस 2026: महत्त्व और सतत कृषि में महिलाओं की भूमिका

Current Affairs 15-Oct-2026

15 अक्टूबर 2026 को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस के अवसर पर यूएन वीमेन ने एक वक्तव्य जारी किया है। इसमें कृषि, आजीविका और पर्यावरण संरक्षण में ग्रामीण महिलाओं के योगदान को रेखांकित किया गया है।

विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम: एफसीआरए

Current Affairs 14-Oct-2026

वैश्वीकरण ने लोगों, विचारों, प्रौद्योगिकी और वित्तीय संसाधनों के सीमापार आवागमन को बढ़ावा दिया है। अंतरराष्ट्रीय परोपकार और विकास साझेदारियों से भारत सहित विश्वभर में शिक्षा, स्वास्थ्य, आपदा राहत, अनुसंधान और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों को लाभ मिला है।

विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR)

Current Affairs 14-Oct-2026

विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision—SIR) प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूचियों को अद्यतन करना, मृत एवं दोहरी प्रविष्टियों को हटाना तथा पात्र नागरिकों का पंजीकरण सुनिश्चित करना है। हालाँकि, इस प्रक्रिया को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। पूर्व चुनाव आयुक्तों और सर्वोच्च न्यायालय के कुछ पूर्व न्यायाधीशों ने इसके वर्तमान स्वरूप पर सवाल उठाए हैं, जबकि कुछ पूर्व न्यायाधीशों और नौकरशाहों ने इसका समर्थन किया है। मुख्य चुनौती मतदाता सूची की शुद्धता बनाए रखने के साथ प्रत्येक पात्र नागरिक के मतदान के अधिकार की रक्षा करना है।   

पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली

Current Affairs 14-Oct-2026

हाल ही में आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के लिए मानक उपचार दिशानिर्देश (एसटीजी) जारी किए हैं। इनमें योग को भी शामिल किया गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) के आयुष विभाग द्वारा तैयार किए गए इस दस्तावेज़ का उद्देश्य आयुष प्रणालियों में नैदानिक ​​देखभाल में अधिक एकरूपता, गुणवत्ता आश्वासन और साक्ष्य-आधारित उपचार लाना है।

नामेरी वाइल्ड क्लासरूम पहल

Current Affairs 14-Oct-2026

हाल ही में असम के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने नामेरी टाइगर रिजर्व में ‘नामेरी वाइल्ड क्लासरूम’ (Nameri Wild Classroom) पहल शुरू की है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को अनुभव एवं प्रत्यक्ष शिक्षा के माध्यम से प्रकृति से जोड़ना है।  

upsc english
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X