पेटा (PETA) इंडिया

Current Affairs 24-Oct-2026

हाल ही में पशु अधिकार संगठन पेटा (PETA) इंडिया ने केंद्र सरकार से पशु क्रूरता निवारण (प्रयोगशाला पशुओं पर प्रयोग, प्रजनन एवं व्यापार का नियंत्रण और पर्यवेक्षण) नियम, 2026 के मसौदे को वापस लेने की अपील की है। संगठन का मानना है कि प्रस्तावित नियम प्रयोगशाला में उपयोग किए जाने वाले पशुओं के संरक्षण संबंधी मौजूदा प्रावधानों को कमजोर कर सकते हैं और केंद्र सरकार की निगरानी व्यवस्था को प्रभावित कर सकते हैं।  

एग्रीवोल्टाइक्स: कृषि और सौर ऊर्जा के संगम से बढ़ेगी किसानों की आय

Current Affairs 24-Oct-2026

भारत की अर्थव्यवस्था में कृषि की महत्वपूर्ण भूमिका है। देश की लगभग 46.1 प्रतिशत आबादी की आजीविका कृषि पर निर्भर है। वर्ष 2025-26 में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों का सकल मूल्य वर्धन (GVA) 52.08 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में किसानों की आय बढ़ाने, सिंचाई की लागत घटाने और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए एग्रीवोल्टाइक्स एक महत्वपूर्ण विकल्प बनकर उभर रहा है। यह तकनीक एक ही भूमि पर खेती और सौर बिजली उत्पादन को संभव बनाती है।  

नौसैनिक अभ्यास इंद्र 2026 (इंद्र 2026)

Current Affairs 24-Oct-2026

भारत और रूस के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास ‘इंद्र 2026’ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अभ्यास में भारतीय नौसेना और रूसी संघ की नौसेना (Russian Federation Navy—RUFN) ने भाग लिया। अभ्यास के समापन के बाद भारतीय नौसेना का जहाज ‘सह्याद्रि’ 20 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक से रवाना हुआ।

अटल वयो अभ्युदय योजना

Current Affairs 24-Oct-2026

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय से संचालित अटल वयो अभ्युदय योजना-अव्यय के वरिष्ठ नागरिकों के लिए एकीकृत कार्यक्रम-आईपीएसआरसी के अंतर्गत पात्र संगठनों को अनुदान के रूप में वित्तीय सहायता दी जाती है। इनमें गैर-सरकारी संगठन, राज्य सरकारें, पंचायती राज संस्थाएं और स्थानीय निकाय शामिल हैं। इस सहायता का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुविधाएं स्थापित करना और उनका रखरखाव करना है। फिलहाल आईपीएसआरसी के अंतर्गत 764 वृद्धाश्रम, 13 सतत देखभाल गृह, 17 मोबाइल चिकित्सा इकाइयों और 3 फिजियोथेरेपी क्लीनिक को सहायता दी जा रही है।

अशोक सेन बने ओस्कर क्लाइन मेडल 2026 प्राप्त करने वाले पहले भारतीय भौतिक विज्ञानी

Current Affairs 24-Oct-2026

भारतीय सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी अशोक सेन को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित ओस्कर क्लाइन मेडल से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान प्राप्त करने वाले वे पहले भारतीय भौतिक विज्ञानी बन गए हैं।

विधान परिषद : चुनाव और प्रासंगिक

Current Affairs 24-Oct-2026

हाल ही में उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के लिए चुनाव हुए

पीएम-दक्ष योजना

Current Affairs 23-Oct-2026

हाल ही में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने बताया कि वर्ष 2020-21 से 2023-24 के बीच प्रधानमंत्री दक्षता और कुशलता संपन्न हितग्राही (PM-DAKSH) योजना के अंतर्गत कुल 1,87,305 उम्मीदवारों को प्रशिक्षण दिया गया तथा 96,162 उम्मीदवारों को रोजगार मिला। 

शमोंडा वायरस (Shamonda virus)

Current Affairs 23-Oct-2026

हाल ही में फ्रांस के स्वास्थ्य अधिकारियों ने जानकारी दी कि शमोंडा वायरस पहली बार एक इंसान में पाया गया है। आमतौर पर यह वायरस जानवरों को प्रभावित करता है। जिस व्यक्ति में इसकी पुष्टि हुई, उसकी इम्यूनिटी गंभीर रूप से कमजोर थी और इस महीने की शुरुआत में उसकी मौत हो गई थी। 

कनाडा के अल्बर्टा में अलगाववादी आंदोलन को झटका

Current Affairs 23-Oct-2026

कनाडा के तेल समृद्ध प्रांत अल्बर्टा में अलगाववादी आंदोलन को बड़ा झटका लगा है। सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को हुए जनमत संग्रह में अधिकांश मतदाताओं ने कनाडा के साथ बने रहने का समर्थन किया। इससे प्रधानमंत्री मार्क कार्नी को बड़ी राजनीतिक राहत मिली है। अमेरिका के साथ व्यापार नीतियों को लेकर बढ़ते तनाव और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने संबंधी टिप्पणियों के बीच यह परिणाम अहम माना जा रहा है। 

केमिकल सिग्नेचर से मिलेगी बीमारियों की पहचान में मदद

Current Affairs 23-Oct-2026

शरीर में होने वाले छोटे-छोटे रासायनिक बदलाव कई बीमारियों की पहचान करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। खासकर अल्जाइमर, पार्किंसन और ऑटोइम्यून एन्सेफलाइटिस जैसी मस्तिष्क एवं तंत्रिका तंत्र से जुड़ी बीमारियों में केमिकल सिग्नेचर और बायोमार्कर के जरिए बीमारी के संभावित कारणों का पता लगाने में मदद मिल सकती है। हालांकि, इन जांचों के नतीजों को मरीज के लक्षणों और मेडिकल हिस्ट्री के साथ समझना जरूरी है।  

upsc english
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT