Current Affairs 08-Oct-2026
हाल ही में यह देखा गया कि भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआई) लगभग एक वर्ष से अपनी स्वीकृत सदस्य संख्या की आधी क्षमता के साथ काम कर रही है। इसके अलावा, वर्तमान में परिषद में एक भी कार्यरत पत्रकार या समाचार पत्र का संपादक सदस्य नहीं है।
Current Affairs 08-Oct-2026
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने Paytm Payments Bank Limited (PPBL) को RBI अधिनियम, 1934 की द्वितीय अनुसूची के अंतर्गत अनुसूचित बैंकों की सूची से बाहर कर दिया है।
Current Affairs 08-Oct-2026
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने पहली बार बच्चों और किशोरों में मोटापे की समस्या से निपटने के लिए वैश्विक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
Current Affairs 07-Oct-2026
हाल ही में रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने विशाखापत्तनम स्थित हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (एचएसएल) में पहला फ्लीट सपोर्ट शिप (एफएसएस-1) लॉन्च किया। इसके साथ ही उन्होंने पांचवें फ्लीट सपोर्ट शिप (एफएसएस-5) की नींव रखी और उन्नत स्लिपवे-4 तथा 300 टन क्षमता वाली गोलियाथ क्रेन का उद्घाटन भी किया। वस्तुतः यह उपलब्धि एचएसएल की बड़े और अधिक महत्वपूर्ण जहाजों के निर्माण की क्षमता को सुदृढ़ करने तथा भारत की स्वदेशी समुद्री क्षमता को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Current Affairs 07-Oct-2026
हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश के लघु एवं मध्यम उद्यमों (एसएमई) को विकास के लिए जरूरी पूंजी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 10,000 करोड़ रुपये के एसएमई ग्रोथ फंड (SGF) की स्थापना को मंजूरी दी है।
Current Affairs 07-Oct-2026
एशियाई खेल, जिन्हें आमतौर पर एशियाड के नाम से जाना जाता है, एशिया की सबसे बड़ी बहु-खेल प्रतियोगिता है। हर चार साल में आयोजित होने वाले इन खेलों का आयोजन एशिया ओलंपिक परिषद (OCA) करती है। वर्तमान में इसमें 45 देश और क्षेत्र हिस्सा लेते हैं।
Current Affairs 07-Oct-2026
हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने परिवहन और लॉजिस्टिक्स के व्यापक क्षेत्रों के भीतर अनुसंधान, योजना, मूल्यांकन, निगरानी और प्रभाव के आकलन को मजबूत करने के लिए एकीकृत परिवहन और लॉजिस्टिक्स प्राधिकरण (आईटीएलए) नाम से एक स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) की स्थापना को स्वीकृति दी है।
Current Affairs 07-Oct-2026
क्यूबा इस समय गंभीर ऊर्जा और आर्थिक संकट से गुजर रहा है। अमेरिकी प्रतिबंधों, तेल आपूर्ति पर बढ़ते दबाव और ईंधन की कमी ने देश की बिजली व्यवस्था, परिवहन, स्वास्थ्य सेवाओं और उद्योगों को प्रभावित किया है। इस संकट का असर अब केवल अमेरिका और क्यूबा के द्विपक्षीय संबंधों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें चीन, रूस, वेनेजुएला और पूरे लैटिन अमेरिकी क्षेत्र के भू-राजनीतिक हित भी जुड़ गए हैं।
Current Affairs 07-Oct-2026
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने स्वदेशी रूप से विकसित हाई-एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म (High-Altitude Platform—HAPS) का सफल उड़ान परीक्षण किया है। परीक्षण के दौरान प्रायोगिक प्लेटफॉर्म समुद्र तल से 21 किमी की ऊंचाई तक पहुंचा और लगभग 20 किमी की ऊंचाई पर 30 मिनट से अधिक समय तक बना रहा।
Current Affairs 07-Oct-2026
इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2026 का 10वाँ संस्करण 7 अक्टूबर 2026 से नई दिल्ली में शुरू हो रहा है और यह 10 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। इस आयोजन का संयुक्त रूप से दूरसंचार विभाग (DoT) और सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) द्वारा यशोभूमि, इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर, द्वारका में आयोजन किया जा रहा है।
Our support team will be happy to assist you!