New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

उच्च कोलेस्ट्रॉल कैंसर का कारक

संदर्भ

हाल ही में, यू.एस. नेशनल इंस्टिट्यूट्स ऑफ हेल्थ (NIH) के एक अध्ययन में यह पता चला है कि कोशिका के न्यूक्लियस (कोशिका केंद्र) की झिल्ली में अधिक कोलेस्ट्रॉल होने से न्यूक्लियस मुलायम (Squishy) हो जाता है जिससे मेलानोमा जैसे कैंसर का आसानी से प्रसार होता है। 

न्यूक्लियस में क्या हो रहा है ? 

  • न्यूक्लियस कोशिका का नियंत्रण केंद्र है जो DNA संग्रहीत करता है और सभी कोशिकीय गतिविधियों का संचालन करता है।
  • यह एक संवेदनशील झिल्ली (Nuclear Membrane) से घिरा होता है जो लचीली शैल की तरह काम करती है। 
  • जब इस झिल्ली में अधिक कोलेस्ट्रॉल जमा होता है तो यह और अधिक मुलायम एवं लचीली हो जाती है।  

कैंसर के प्रसार में इसका योगदान 

  • आसान संचलन : मुलायम न्यूक्लियस के कारण कैंसर कोशिकाएँ संकरे ऊतक के रास्तों से आसानी से गुजर सकती हैं। 
    • कमज़ोर बाहरी परत : उच्च कोलेस्ट्रॉल झिल्ली को कमजोर और टूटने योग्य बनाता है।
    • DNA को नुकसान : झिल्ली में छोटे-छोटे कट लगने से DNA अनावृत होता है जिससे उत्परिवर्तन बढ़ते हैं और कैंसर की गंभीरता बढ़ती है।  

लैमिन बी रिसेप्टर (Lamin B Receptor: LBR) की भूमिका

  • LBR प्रोटीन न्यूक्लियस की झिल्ली में स्थित है और DNA को झिल्ली से जोड़ता है।
  • यह DNA को जोड़कर रखने के साथ-साथ कोशिका के अंदर कोलेस्ट्रॉल उत्पादन में भी योगदान देता है। 

कैंसर कोशिकाओं में बदलाव 

  • LBR का अत्यधिक उत्पादन : कैंसर कोशिकाएँ LBR अधिक बनाती हैं जिससे न्यूक्लियस में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है।
  • संरचनात्मक प्रभाव : इससे न्यूक्लियस मुलायम एवं कमजोर हो जाता है जिससे कैंसर का प्रसार आसान हो जाता है।
  • नैदानिक संबंध : उच्च LBR स्तर वाले कैंसर प्राय: अधिक आक्रामक एवं गंभीर पाए गए हैं। 

क्या होता है ऐसी कैंसर कोशिकाओं में 

  • तेज़ विभाजन : कोशिकाएँ अनियंत्रित रूप से बढ़ती हैं।
  • जीवित रहने की क्षमता : ये कम पोषण और तनावपूर्ण परिस्थितियों में बेहतर अनुकूलन करती हैं।
  • फैलाव में वृद्धि : मुलायम संरचना के कारण आसपास के ऊतक और दूरस्थ अंगों में तेजी से फैलती हैं।
  • न्यूक्लियस में बार-बार नुकसान : झिल्ली प्राय: फटती है जिससे उत्परिवर्तन की दर अधिक बढ़ जाती है।  

उपचार और संभावित समाधान 

  • LBR को लक्षित करना : LBR को अवरुद्ध करने से न्यूक्लियस में कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम किया जा सकता है और मेटास्टेसिस धीमा पड़ सकता है।
  • कोलेस्ट्रॉल कम करना : न्यूक्लियस मजबूत बनता है और कोशिकाओं की फैलाव क्षमता घटती है।
  • स्टेटिन्स का प्रभाव : कोलेस्ट्रॉल कम करने वाली दवाइयां कैंसर की प्रगति को धीमा करने से जुड़ी पाई गई हैं।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X