New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

एडीबी अध्यक्ष ने भारत के शहरी विकास के लिए 10 बिलियन डॉलर की योजना की घोषणा की

चर्चा में क्यों?

  • एशियाई विकास बैंक (ADB) ने भारत के शहरी विकास और मेट्रो विस्तार परियोजनाओं के लिए अगले पांच वर्षों में 10 अरब डॉलर (लगभग ₹83,000 करोड़) की सहायता देने की प्रतिबद्धता जताई है।
  • यह घोषणा ADB के अध्यक्ष मासातो कांडा ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद की।
  • इस निवेश का उद्देश्य शहरी अवसंरचना को सुदृढ़ करना, सतत विकास को बढ़ावा देना और भारतीय शहरों में जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना है।

प्रमुख पहलें और फोकस क्षेत्र

  • ADB का यह निवेश विशेष रूप से मेट्रो नेटवर्क के विस्तार पर केंद्रित है, जिससे शहरी गतिशीलता में सुधार होगा और पर्यावरणीय प्रभाव कम होगा। 
  • ADB नागपुर और इंदौर में मेट्रो स्टेशनों के आसपास TOD(Transit-Oriented Development) ज़ोन की योजना बनाने में तकनीकी सहायता प्रदान कर रहा है। इसका उद्देश्य उच्च घनत्व वाले, सतत विकास को बढ़ावा देना और सार्वजनिक परिवहन तक पहुंच में सुधार करना है।
  • उड़ीसा सरकार ने ADB के मंच पर 'सभी के लिए आवास' रणनीति प्रस्तुत की, जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और निम्न आय समूहों के लिए किफायती आवास पर जोर दिया गया

एशियाई विकास बैंक (ADB):

  • एशियाई विकास बैंक की स्थापना 1966 में हुई और इसका मुख्यालय मनीला, फिलीपींस में है।
  • इसके कुल 69 सदस्य देश हैं, जिनमें से भारत एक संस्थापक सदस्य है।
  • ADB का उद्देश्य गरीबी उन्मूलन, आर्थिक विकास और क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देना है।
  • यह ऋण, अनुदान और तकनीकी सहायता के माध्यम से विकासशील देशों को मदद करता है।
  • इसके वर्तमान अध्यक्ष (2025 में)  मासातो कांडा हैं।

प्रश्न.  एशियाई विकास बैंक (ADB) ने भारत के शहरी विकास के लिए अगले पांच वर्षों में कितनी सहायता देने की प्रतिबद्धता जताई है?

(a) 5 अरब डॉलर

(b) 10 अरब डॉलर

(c) 15 अरब डॉलर

(d) 20 अरब डॉलर

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR