चर्चा में क्यों?
हाल ही में भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने 'कृषि उद्योग समागम 2025' का उद्घाटन किया।

कृषि उद्योग समागम 2025 के बारे में:
- इसका आयोजन नरसिंहपुर (M.P) में 26 से 28 मई तक होगा।
- उद्देश्य है:
- मध्य प्रदेश की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन के साथ जोड़ना।
- नवाचार, निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा करना।
- कृषि उत्पादों को उद्योगों से जोड़ते हुए किसानों की आमदनी को बढ़ाना।
- कृषि और उद्योग का समन्वय
- यह समागम कृषि और उद्योग जगत के बीच सेतु का कार्य करेगा। इसके माध्यम से:
- कृषि उत्पादों की ब्रांडिंग और मार्केटिंग को बढ़ावा मिलेगा।
- फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स की स्थापना में निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा।
- एग्री-स्टार्टअप्स और MSMEs को भी नई दिशा मिलेगी।
मध्य प्रदेश: कृषि क्षेत्र में अग्रणी:
- मध्य प्रदेश भारत का "सॉयल हेल्थ कार्ड" लागू करने वाला अग्रणी राज्य रहा है।
- दालों और तिलहनों का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य।
- एक जिला-एक उत्पाद (ODOP) योजना के तहत कृषि-उद्योग को बढ़ावा।
प्रश्न:‘कृषि उद्योग समागम 2025’ का आयोजन किस स्थान पर किया जा रहा है?
(a) भोपाल
(b) इंदौर
(c) नरसिंहपुर
(d) ग्वालियर
|